इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

राहुल बोले- नफरत से बाहर निकलें BJP-RSS समर्थक:’पापा की गोद में बैठती थीं मां’ पर ट्रोलिंग के बाद पलटवार; शिव-पार्वती की फोटो शेयर की

On: November 17, 2026 5:02 PM
Follow Us:

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की सोमवार को ऑफिशियल लॉन्चिंग हुई थी। इसमें राहुल गांधी ने कहा कि घर में लंच और डिनर के दौरान मां, पापा की गोद में बैठती थीं। राहुल के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। मंगलवार को राहुल ने X पर लिखा कि भाजपा और संघ समर्थकों में डर और नफरत है। इसलिए वे प्रेम महसूस नहीं कर पाते। राहुल गांधी की X पर पूरी पोस्ट राहुल गांधी ने X पर पोस्ट की- डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है। एक सच्चे हिंदू के नाते, मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनत्व की अद्भुत सुंदरता और आनंद का अनुभव कर सकें। सत्यम शिवम सुंदरम। हिमंता ने कहा- यह प्रोडक्ट लॉन्च या री-लॉन्च के लिए नहीं बचा राहुल के बयान को टैग करते हुए असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने X पर लिखा- माफ कीजिए मैडम, वे (राहुल गांधी) आपकी जिंदगी के इतने खास दिन पर भी आपको शर्मिंदगी से नहीं बचा पाए। देश को तो यह बात बहुत पहले ही समझ आ गई थी। उम्मीद है कि अब आपको भी समझ आ जाएगी। यह प्रोडक्ट अब लॉन्च या री-लॉन्च किए जाने के लायक ही नहीं बचा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस से बाहर हुई ‘धुरंधर 2’:अरिजीत का गाना ‘फिर से’ भी नहीं हुआ नॉमिनेट; 9 कैटेगरी में भेजे गए थे गाने

कार के साथ 12 साल की बच्ची का किडनैप:चेन्नई में 230 KM दूर कार से उतरकर भागी बच्ची; एक आरोपी अरेस्ट

धनबाद में सरिया लदा टेंपो पलटा, बाइक सवार तीन घायल:गोविंदपुर में R.S. मोड़ के पास हुआ हादसा, एक की हालत नाजुक

तोपचांची में ट्रक-कंटेनर की टक्कर में चालक घायल:कंटेनर का ड्राइवर वाहन छोड़कर भागा, ट्रक में रेलवे के पार्ट-पुर्जे लदे थे

CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का एनकाउंटर:इनमें एक लश्कर कमांडर; 5 दिन पहले कुलगाम में जवानों पर 30 राउंड फायर किए थे

CJI से वकील बोला-आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं:आप में ईमानदारी नहीं है; चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने वकील से इंतजार करने को कहा था

Leave a Comment