इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

विलियमसन ने चुने अगले फैब-5 टेस्ट बैटर:गिल-जायसवाल, ब्रुक, ग्रीन और रचिन शामिल; 2014 में मार्टिन क्रो ने चुने थे फैब-4 बैटर

On: November 19, 2026 5:10 PM
Follow Us:

फैब-4 में शामिल रहे न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने क्रिकेट की अगली पीढ़ी के ‘फैब-5’ टेस्ट बल्लेबाज चुने हैं। उनकी लिस्ट में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल, इंग्लैंड के हैरी ब्रुक, ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र शामिल हैं। 2014 में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन क्रो ने विलियमसन, विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जो रूट को टेस्ट क्रिकेट के चार बड़े बल्लेबाजों के तौर पर ‘फैब-4’ नाम दिया था। विलियमसन ने गुरुवार को ‘द ICC रिव्यू’ के लेटेस्ट एपिसोड में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन से बातचीत के दौरान इन खिलाड़ियों के नाम बताए। फैब-4 का टैग कभी बोझ नहीं लगा फैब-4 के टैग से जुड़े दबाव के बारे में पूछने पर विलियमसन ने कहा, मैंने इसे कभी बोझ की तरह महसूस नहीं किया। मैं बाकी तीनों खिलाड़ियों की बहुत तारीफ करता हूं। मैंने यॉर्कशायर में जो रूट के साथ खेला है और बाकी तीनों के खिलाफ लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। मुझे उनका खेलने का तरीका बहुत पसंद है। चारों खिलाड़ी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम को प्राथमिकता विलियमसन ने कहा कि व्यक्तिगत उपलब्धियों और फैब-4 का हिस्सा होना खास रहा, लेकिन उनका फोकस हमेशा टीम की जीत और अपने खेल को बेहतर बनाने पर था। उन्होंने कहा कि अलग-अलग दौर और परिस्थितियों में खेलने वाले खिलाड़ियों की तुलना मुश्किल है। हालांकि, पीछे मुड़कर देखना खास लगता है कि चारों लंबे समय तक खेले और खूब रन बनाए। ———————————— यह खबर भी पढ़ें… बैनक्रॉफ्ट के खुलासे के बाद भी कमिंस बयान पर कायम कैमरन बैनक्रॉफ्ट के एक दिन पहले किए गए खुलासे के बावजूद टेस्ट कप्तान पैट कमिंस अपने पुराने बयान पर कायम हैं। बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया था कि 2018 के सैंडपेपर विवाद में बॉल टैम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। कमिंस के एजेंट नील मैक्सवेल ने गुरुवार को कहा कि उनका रुख पिछले 8 साल से नहीं बदला है। कमिंस का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। पूरी खबर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मदुरै की थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर को जलेगा दीपम:SC की मंजूरी; आम लोगों की एंट्री पर रोक; रस्म को लेकर दरगाह-मंदिर में विवाद

मुश्किल में स्पाइसजेट, कंपनी कर्जदार, सिर्फ 13 प्लेन बचे:DGCA ने फ्लाइट कैंसिल-लेट होने पर जवाब मांगा; 2019 में देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन थी

कांग्रेस सांसद बोले-सिराज नाम की वजह से टीम से बाहर:BJP बोली- खेल पर राजनीति न करें; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला

राहुल बोले- नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया:मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं; कल मोदी ने उद्योगपतियों को फटकार लगाई थी

पूर्व एयरमार्शल बोले- 4 राफेल गायब होने की रिपोर्ट गलत:ब्रिटिश मैगजीन ने 36 की जगह 32 बताए; पाकिस्तान ने गिराने का दावा किया था

ट्रम्प ने सीढ़ियों पर जिनपिंग का हाथ थामा:पुतिन के साथ न्यूक्लियर ब्रीफकेस, समिट के दौरान सो गए ट्रम्प, APEC के 10 मोमेंट्स

Leave a Comment