न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट की प्लेइंग-11 से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर रखने पर विवाद शुरू हो गया है।सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सिराज को टीम में नहीं चुना गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘नाम सिराज है, यही क्या कम है। अच्छे प्रद्रशन के बावजूद उनका चयन नहीं हो रहा है तो इसके पीछे और क्या वजह हो सकती है? यही वजह हो सकती है।’ मसूद के बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस क्रिकेट में भी वोट बैंक की राजनीति कर रही है और खेल को सांप्रदायिक राजनीति से दूर रखना चाहिए। BJP बोली- भारत की जर्सी पहनने वाला भारतीय होता है भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस अब क्रिकेट टीम के चयन में भी वोट बैंक की राजनीति कर रही है। खेल को सांप्रदायिक राजनीति से दूर रखना चाहिए। उन्होंने कहा;- टीम से सिर्फ सिराज ही नहीं, बल्कि रविंद्र जडेजा को भी बाहर रखा गया है। भारत की जर्सी पहनने वाला हर व्यक्ति भारतीय होता है। वो हिंदू-मुसलमान नहीं होता है। वो भारतीय का प्रतिनिधित्व करता है। गावस्कर बोले- सिराज की गेंदबाजी में कोई कमी नहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि सिराज ने भारत के लिए खेलते हुए कभी निराश नहीं किया और उनकी गेंदबाजी में ऐसी कोई कमी नहीं दिखी, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर रखा जाए। गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा कि जब सिराज टेस्ट टीम के साथ जल्दी नहीं जुड़े थे, तभी कुछ संकेत मिले थे। आखिरी वनडे में सिराज को खेलते देखकर लगा था कि उन्हें टेस्ट मैच के लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसे में वेलिंगटन टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलना हैरान करने वाला है। शास्त्री बोले- सिराज को बाहर रखना समझ से परे 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय टीम ने 4 तेज गेंदबाजों को मौका दिया है। वॉशिंगटन सुंदर स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे हैं, जबकि रवींद्र जडेजा को भी प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया है। सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकल में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। 17 जून 2025 से शुरू हुए इस साइकल में वे अब तक 44 विकेट ले चुके हैं। इंडिया-A के लिए 4 विकेट लिए सिराज ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में गेंदबाजी की थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया-ए के लिए क्राइस्टचर्च में खेले गए मैच में उन्होंने एक पारी में 118 रन देकर 4 विकेट लिए थे। ———————- यह खबर भी पढ़ें… वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड 243/5:हेनरी निकल्स का शतक, ग्लेन फिलिप्स की फिफ्टी; बुमराह को 3 विकेट न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पांच विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के शुरुआती 4 विकेट 52 रन पर और 5 विकेट 70 रन पर गिर गए थे। इसके बाद हेनरी निकल्स (113) और ग्लेन फिलिप्स (94) ने छठे विकेट की नाबाद साझेदारी में 173 रन जोड़ दिए। पूरी खबर
कांग्रेस सांसद बोले-सिराज नाम की वजह से टीम से बाहर:BJP बोली- खेल पर राजनीति न करें; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला
By InstaKhabar
On: November 20, 2026 5:25 PM






