इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

मुश्किल में स्पाइसजेट, कंपनी कर्जदार, सिर्फ 13 प्लेन बचे:DGCA ने फ्लाइट कैंसिल-लेट होने पर जवाब मांगा; 2019 में देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन थी

On: November 20, 2026 5:25 PM
Follow Us:

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने लगातार फ्लाइट कैंसिल होने, देरी और ऑपरेशनल गड़बड़ियों को लेकर स्पाइसजेट को नोटिस जारी किया है। 17 नवंबर को जारी नोटिस में एयरलाइन से 7 दिनों में जवाब मांगा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 में देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी रही स्पाइसजेट के पास अब सिर्फ 13 विमान बचे हैं, जिनमें से 10 से भी कम उड़ान भरने की स्थिति में हैं। कंपनी पर करीब 35 करोड़ रुपए का कर्ज है। लीज पर विमान देने वाली कंपनियों को पेमेंट नहीं कर पाने के कारण एयरलाइन से कई विमान हटाए गए हैं या ग्राउंडेड हैं। पिछले 9 महीने में कंपनी का मार्केट शेयर 3.9% से घटकर 0.6% हो गया है। इस साल अगस्त और सितंबर में स्पाइसजेट की हर पांच में से एक उड़ान कैंसिल हुई। DGCA ने इन 7 मामलों में कंपनी से जवाब मांगा 1. छोटे शहरों के लिए तय उड़ानें नहीं चलाईं: स्पाइसजेट ने 2026 में छोटे और दूरदराज के शहरों के लिए नियमों के मुताबिक उड़ानें संचालित नहीं कीं। DGCA ने इन रूट पर बार-बार नियम तोड़ने की बात कही है।
विंटर शेड्यूल में रोजाना 66 उड़ानों की मंजूरी के बावजूद कंपनी करीब 15 उड़ानें ही चला पा रही थी। यानी मंजूर संख्या की करीब 23% उड़ानें ही ऑपरेट हो रही थीं। 2. यात्रियों को लगातार परेशानी: उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन से यात्रियों को परेशानी हो रही है। DGCA ने यात्रियों की मदद के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर भी सवाल उठाए हैं। 3. पहले लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं किया: DGCA ने 11 मई 2026 को स्पाइसजेट पर जुर्माना लगाया था। कई बार याद दिलाने के बावजूद कंपनी ने इसका भुगतान नहीं किया। हालांकि, जुर्माने की राशि की जानकारी सामने नहीं आई है। 4. जरूरी बीमा कवर के रिन्यूअल पर सवाल: DGCA ने एयरलाइन के अनिवार्य बीमा कवर को आगे बढ़ाने (रिन्यूअल) को लेकर अनिश्चितता जताई है। ऑपरेशन जारी रखने के लिए यह बीमा जरूरी होता है। 5. विदेशी विमानन एजेंसियों ने भी शिकायत की: विदेशी विमानन एजेंसियों ने स्पाइसजेट की उड़ानों में गड़बड़ी को लेकर DGCA से चिंता जताई है। ये शिकायतें विदेशों में सर्विस देने वाली कंपनियों को समय पर भुगतान नहीं करने से जुड़ी हैं। 6. विदेशी उड़ानों के नियमों का पालन नहीं किया: एयरलाइन ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें चलाने के लिए जरूरी शर्तें पूरी नहीं कीं। नियमों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय उड़ान चलाने वाली एयरलाइन के पास कम से कम 20 विमान या कुल क्षमता का 20%, जो भी ज्यादा हो, घरेलू उड़ानों के लिए होना चाहिए। 7. समय पर उड़ान भरने का रिकॉर्ड बिगड़ा: 19 नवंबर को स्पाइसजेट की समय पर उड़ान भरने की दर (OTP) सिर्फ 25% रही। वहीं, दूसरी इंडियन एयरलाइंस की OTP 80% से ज्यादा थी। यानी स्पाइसजेट की हर 5 में से सिर्फ 1 उड़ान ही समय पर रवाना हो पाई। बाजार हिस्सेदारी आधी, शेयर में 5% की गिरावट स्पाइसजेट की घरेलू बाजार में हिस्सेदारी फरवरी में 3.9% थी जो अगस्त में घटकर 1.2% हो गई और सितंबर में 0.6% रह गई। वहीं, BSE पर कंपनी का शेयर करीब 5% गिरकर 9.74 रुपए पर आ गया। BSE ने भी DGCA के नोटिस को लेकर स्पाइसजेट से स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस जारी होने के अगले दिन 18 नवंबर को कंपनी के बोर्ड ने अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए 5,500 करोड़ रुपए तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सितंबर में स्पाइसजेट की 20% से ज्यादा उड़ानें रद्द DGCA के सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक, स्पाइसजेट की 20% से ज्यादा निर्धारित उड़ानें रद्द हुईं। वहीं, सिर्फ 16.6% फ्लाइट्स ने समय पर उड़ान भरी है। इस दौरान करीब 36 हजार यात्रियों को दो घंटे से ज्यादा की देरी का सामना करना पड़ा, जबकि 21,700 यात्री उड़ानें रद्द होने से प्रभावित हुए। स्पाइसजेट पर दुबई की कंपनी का 35.8 करोड़ बकाया स्पाइसजेट पर दुबई की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी डीएनाटा (Dnata) का करीब 35.8 करोड़ रुपए बकाया है। भुगतान नहीं मिलने पर कंपनी ने पिछले हफ्ते चेक-इन सेवाएं रोक दी थीं। इसके चलते दुबई से आने-जाने वाली चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मदुरै की थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर को जलेगा दीपम:SC की मंजूरी; आम लोगों की एंट्री पर रोक; रस्म को लेकर दरगाह-मंदिर में विवाद

कांग्रेस सांसद बोले-सिराज नाम की वजह से टीम से बाहर:BJP बोली- खेल पर राजनीति न करें; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला

राहुल बोले- नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया:मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं; कल मोदी ने उद्योगपतियों को फटकार लगाई थी

पूर्व एयरमार्शल बोले- 4 राफेल गायब होने की रिपोर्ट गलत:ब्रिटिश मैगजीन ने 36 की जगह 32 बताए; पाकिस्तान ने गिराने का दावा किया था

विलियमसन ने चुने अगले फैब-5 टेस्ट बैटर:गिल-जायसवाल, ब्रुक, ग्रीन और रचिन शामिल; 2014 में मार्टिन क्रो ने चुने थे फैब-4 बैटर

ट्रम्प ने सीढ़ियों पर जिनपिंग का हाथ थामा:पुतिन के साथ न्यूक्लियर ब्रीफकेस, समिट के दौरान सो गए ट्रम्प, APEC के 10 मोमेंट्स

Leave a Comment