इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

मदुरै की थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर को जलेगा दीपम:SC की मंजूरी; आम लोगों की एंट्री पर रोक; रस्म को लेकर दरगाह-मंदिर में विवाद

On: November 20, 2026 5:25 PM
Follow Us:

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मदुरै स्थित सुब्रमण्य स्वामी मंदिर प्रशासन को थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ ‘दीपथून’ पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दी है। कोर्ट ने यह इजाजत सिर्फ 24 नवंबर को यानी इस साल के लिए एक बार दी है। हालांकि, दीप जलाने के लिए केवल मंदिर प्रशासन की सीमित टीम और अधिकृत अधिकारियों को जाने की अनुमति होगी। आम लोगों की एंट्री पर रोक रहेगी। कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के कुछ हिस्सों पर भी रोक लगाई है। दरअसल, दीपथून पर दीप जलाने को लेकर मंदिर और पहाड़ी के पास स्थित हजरत सुल्तान सिकंदर बदूशा औलिया दरगाह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दीपथून दरगाह से करीब 50 मीटर दूर है। कई दशकों से मंदिर में कार्तिगई दीपम पहाड़ी की निचली ढलान पर बने दीप मंडपम में जलाया जाता रहा है। हिंदू संगठनों की मांग है कि दीप पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपथून पर जलाया जाए, जबकि दरगाह प्रबंधन निचली ढलान पर दीप जलाने की पुरानी परंपरा का हवाला देता है। धार्मिक स्वतंत्रता और न्यायिक समीक्षा से जुड़े सवालों पर फिर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में कई अहम कानूनी सवाल जुड़े हैं। इनमें अलग-अलग धार्मिक दावे, संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक परंपराओं से जुड़े मामलों में अदालत की समीक्षा की सीमा शामिल है। कोर्ट ने अपीलों में शामिल बाकी पक्षों को भी नोटिस जारी किया है। सभी पक्षों को छह सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा। इसके बाद जवाब पर अपना पक्ष रखने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह में होगी। हाईकोर्ट ने भी दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति दी थी नवंबर 2025 में अधिकारियों ने दरगाह से नजदीकी और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दिसंबर 2025 में मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के एकल जज ने मंदिर प्रशासन को दीपथून पर दीप जलाने का निर्देश दिया। 6 जनवरी 2026 को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने भी इस आदेश को बरकरार रखा। उसने मंदिर प्रशासन को ASI और पुलिस से सलाह लेकर रस्म पूरी करने को कहा था। हाईकोर्ट ने कहा था कि दीप जलाने के मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया गया, जबकि यह लंबे समय से चली आ रही धार्मिक परंपरा से जुड़ा मामला है। कोर्ट ने जिला प्रशासन को समुदायों के बीच बातचीत और समन्वय का अवसर बनाने की बात भी कही थी। तमिलनाडु सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सरकार का कहना था कि दरगाह के पास पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति देने से देशभर के हजारों सर्वे स्तंभों को धार्मिक पहचान मिल सकती है। अगस्त 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका पर नोटिस जारी किया था। भगवान मुरुगन के छह प्रमुख निवास स्थानों में से एक है मंदिर थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी मदुरै से करीब 8 किलोमीटर दूर है। यहां स्थित सुब्रमण्य स्वामी मंदिर भगवान मुरुगन को समर्पित है। इसे भगवान मुरुगन के छह प्रमुख निवास स्थानों में से एक माना जाता है। मंदिर को छठी शताब्दी का माना जाता है। फैसले के बाद पहाड़ी पर सुरक्षा बढ़ाई गई सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार को थिरुपरनकुंड्रम मुरुगन मंदिर की पहाड़ी के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। के. अन्नामलाई और हिंदू संगठनों ने फैसले का स्वागत किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों से जुड़े स्वयंसेवकों ने इसका स्वागत किया। कई लोगों ने नारियल फोड़कर खुशी जताई। भाजपा के पूर्व नेता के. अन्नामलाई ने कहा कि भगवान मुरुगन के श्रद्धालुओं की ओर से वे दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट मामले से जुड़े तथ्यों पर विचार कर अगले साल से दीपथून पर दीप जलाने की स्थायी अनुमति देगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि TVK सरकार कोर्ट के निर्देशों का पालन करेगी और दीप जलाने की रस्म में कोई रुकावट नहीं आने देगी। —————————– यह खबर भी पढ़ें… केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी:पीएम को 5 पेज की चिट्‌ठी लिखी, कहा- तमिलनाडु में BJP को मजबूत करेंगे केंद्रीय सूचना और प्रसारण, संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीएम मोदी को 5 पेज की चिट्‌ठी में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुश्किल में स्पाइसजेट, कंपनी कर्जदार, सिर्फ 13 प्लेन बचे:DGCA ने फ्लाइट कैंसिल-लेट होने पर जवाब मांगा; 2019 में देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन थी

कांग्रेस सांसद बोले-सिराज नाम की वजह से टीम से बाहर:BJP बोली- खेल पर राजनीति न करें; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला

राहुल बोले- नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया:मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं; कल मोदी ने उद्योगपतियों को फटकार लगाई थी

पूर्व एयरमार्शल बोले- 4 राफेल गायब होने की रिपोर्ट गलत:ब्रिटिश मैगजीन ने 36 की जगह 32 बताए; पाकिस्तान ने गिराने का दावा किया था

विलियमसन ने चुने अगले फैब-5 टेस्ट बैटर:गिल-जायसवाल, ब्रुक, ग्रीन और रचिन शामिल; 2014 में मार्टिन क्रो ने चुने थे फैब-4 बैटर

ट्रम्प ने सीढ़ियों पर जिनपिंग का हाथ थामा:पुतिन के साथ न्यूक्लियर ब्रीफकेस, समिट के दौरान सो गए ट्रम्प, APEC के 10 मोमेंट्स

Leave a Comment