इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गृह प्रवेश का खाना खाया, 400 से ज्यादा लोग बीमार:पलामू के जमुआ गांव की घटना, 40 लोग सरकारी, कई निजी अस्पतालों में इलाजरत

On: November 22, 2026 5:38 PM
Follow Us:

पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के जमुआ गांव में गृह प्रवेश का भोजन खाने के बाद 400 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों को बुखार, पेट दर्द, शरीर में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। रविवार को करीब 40 लोगों को इलाज के लिए छतरपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। वहीं, कई लोग सरईडीह, नौडीहा बाजार, छतरपुर और मेदिनीनगर के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। शुरुआती जांच में विषाक्त भोजन खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई गई है। गृह प्रवेश में शामिल हुए थे सैकड़ों लोग जमुआ निवासी विमलेश यादव के नवनिर्मित मकान में शुक्रवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें रिश्तेदारों के अलावा जमुआ और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। मेहमानों के लिए भोजन में पूड़ी, बुंदिया, आलू-गोभी और पनीर की सब्जी परोसी गई थी। बताया जाता है कि खाना खाने के बाद उसी रात से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक लोगों को उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। धीरे-धीरे बीमार लोगों की संख्या बढ़ने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव में इलाज के बाद अस्पताल पहुंचे लोग शुरुआत में ग्रामीणों ने गांव के चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर अस्पतालों का रुख किया। रविवार को करीब 40 बीमार लोगों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में उनका इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा कई लोग अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। विषाक्त भोजन से तबीयत बिगड़ने की आशंका चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश अग्रवाल के मुताबिक, शुरुआती जांच में विषाक्त भोजन खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ने की आशंका है। अस्पताल में पहुंचे मरीजों का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच चिंता का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राहुल गांधी बोले- BJP-RSS को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं:ये असभ्य, लालची और पुरुषवादी हैं; अर्धनारीश्वर की तस्वीर शेयर की

हजारीबाग में छात्र महापंचायत से आंदोलन 2.0 शुरू:JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने पेपर लीक-लंबित नियुक्तियों पर सरकार से मांगा जवाब

NEET PG काउंसलिंग में 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक:पहली बार लागू फ्लोट सिस्टम ने बिगाड़ा मैनेजमेंट, एक कैंडिडेट ने ब्लॉक की दो सीटें

झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस:बोले सीएम हेमंत सोरेन- लोकतंत्र का मंदिर है सदन, यहां जनता के हित में लिए जाते हैं फैसले

नवविवाहिता की मौत, मां ने हत्या का आरोप लगाया:रामगढ़ में दहेज के लिए हत्या का आरोप, परिजनों ने की पति की गिरफ्तारी की मांग

FBI का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफिया गिरफ्तार:मैक्सिको के स्टेडियम में बेसबॉल मैच के दौरान ऑपरेशन, आर्मी ने हेलिकॉप्टर से गोलियां चलाईं

Leave a Comment