इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस:बोले सीएम हेमंत सोरेन- लोकतंत्र का मंदिर है सदन, यहां जनता के हित में लिए जाते हैं फैसले

On: November 22, 2026 5:38 PM
Follow Us:

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर विधानसभा परिसर में समारोह आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विधानसभा को लोकतंत्र का मंदिर बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि इंसानियत, मानवता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। यहां राज्य के जनसामान्य के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिए जाते हैं। विधानसभा की गरिमा और इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था की ताकत को पूरी दुनिया मानती है। महिला सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की हो रही सराहना मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ने अपनी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से देश में अलग पहचान बनाई है। खासकर महिला सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में राज्य सरकार के कार्यों की दूसरे राज्यों में भी सराहना हो रही है। झारखंड की योजनाओं और कार्यप्रणाली से अन्य राज्य प्रेरणा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विकास की मुख्यधारा से कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रहे, इसके लिए प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है। 2050 के झारखंड को ध्यान में रखकर बनाई जा रही योजनाएं सीएम ने कहा कि सरकार वर्ष 2050 के झारखंड की तस्वीर को ध्यान में रखकर काम कर रही है। आने वाले समय में राज्य विकास के किन नए आयामों को हासिल करेगा और अगली पीढ़ी के लिए कैसी व्यवस्था तैयार होगी, इन बातों को ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य का निर्माण पूर्वजों, आंदोलनकारियों और राज्यवासियों के लंबे संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। सरकार का प्रयास झारखंड को विकसित, समृद्ध और सशक्त राज्य के रूप में स्थापित करना है। उत्कृष्ट विधायक निरल पूर्ति समेत कई लोग सम्मानित समारोह में मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को वर्ष के उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा विधानसभा के पूर्व सदस्यों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन और ‘विधानमंडल का व्याकरण’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, नवीन जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राहुल गांधी बोले- BJP-RSS को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं:ये असभ्य, लालची और पुरुषवादी हैं; अर्धनारीश्वर की तस्वीर शेयर की

गृह प्रवेश का खाना खाया, 400 से ज्यादा लोग बीमार:पलामू के जमुआ गांव की घटना, 40 लोग सरकारी, कई निजी अस्पतालों में इलाजरत

हजारीबाग में छात्र महापंचायत से आंदोलन 2.0 शुरू:JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने पेपर लीक-लंबित नियुक्तियों पर सरकार से मांगा जवाब

NEET PG काउंसलिंग में 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक:पहली बार लागू फ्लोट सिस्टम ने बिगाड़ा मैनेजमेंट, एक कैंडिडेट ने ब्लॉक की दो सीटें

नवविवाहिता की मौत, मां ने हत्या का आरोप लगाया:रामगढ़ में दहेज के लिए हत्या का आरोप, परिजनों ने की पति की गिरफ्तारी की मांग

FBI का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफिया गिरफ्तार:मैक्सिको के स्टेडियम में बेसबॉल मैच के दौरान ऑपरेशन, आर्मी ने हेलिकॉप्टर से गोलियां चलाईं

Leave a Comment