इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

आकांक्षा से तलाक पर बोले गौरव खन्ना:प्यार आज भी उतना ही है, वो मेरी बीवी है; एक्ट्रेस बोलीं- उन्हें बच्चे चाहिए, मुझमें मां नहीं बनना

On: June 30, 2026 8:47 PM
Follow Us:

टीवी एक्टर और बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से तलाक पर पहली बार बयान दिया है। आकांक्षा ने हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में गौरव से अलग होने का एलान किया था। इसके बाद 30 जून को ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट के बाहर मीडिया से बात करते हुए गौरव ने कहा कि वे आकांक्षा को हमेशा सपोर्ट करेंगे क्योंकि वे उनकी पत्नी हैं। गौरव ने आकांक्षा को उनके नए शो के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। देखें ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर गौरव की तस्वीरें … गौरव बोले- प्यार और सपोर्ट आज भी उतना ही है
लाफ्टर शेफ्स के सेट पर पहुंचे गौरव खन्ना से जब पैपराजी ने उनके हालचाल और सोशल मीडिया पर चल रहे विवादों को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। गौरव ने कहा कि उनका हाल बिल्कुल पहले जैसा ही है। उन्होंने कहा, “प्यार आज भी उतना ही है और सपोर्ट भी उतना ही है। मैं हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा, वो मेरी बीवी है। प्यार किया तो पीछे क्यों हटूं।” गौरव ने आगे कहा कि वे हमेशा आकांक्षा के साथ खड़े हैं और चाहते हैं कि वो शो में अच्छा खेलें और जीतकर आएं। बच्चे न चाहने की वजह से अलग हो रहे
लॉक अप शो के दौरान आकांक्षा चमोला ने अपने को-कंटेस्टेंट्स श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला से बातचीत में तलाक की वजह का खुलासा किया था। आकांक्षा ने बताया कि शादी के बाद भी उनमें कभी बच्चों को लेकर ‘मैटरनल इंस्टिंक्ट’ (मां बनने की इच्छा) नहीं जागी। उन्होंने शुरुआत में इसे समझने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि वे इसके लिए नहीं बनी हैं। आकांक्षा के मुताबिक, गौरव पहले इस बात से सहमत थे, लेकिन समय के साथ गौरव की सोच बदल गई और अब उन्हें बच्चे चाहिए, जो आकांक्षा नहीं चाहती हैं। एक साल से अलग रह रहे हैं दोनों
आकांक्षा ने शो के लॉन्च इवेंट में यह भी साफ किया था कि वे और गौरव पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। उन्होंने गौरव से बातचीत में कहा था कि अगर वे इस वजह से अलग होना चाहते हैं, तो यह फैसला बिल्कुल सही है। सोशल मीडिया पर इस एलान के बाद से ही काफी चर्चा हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस इसे शो के लिए एक पीआर स्टंट भी बता रहे हैं। नवंबर 2016 में हुई थी गौरव-आकांक्षा की शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के सिलसिले में हुई थी, जिसके बाद वे दोस्त बन गए। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में शादी कर ली थी। गौरव खन्ना जहां ‘अनुपमा’ और ‘बिग बॉस 19’ जैसे शोज से पहचान बना चुके हैं, वहीं आकांक्षा चमोला ने भी ‘स्वरागिनी’ जैसी कई टीवी सीरियल्स में अहम किरदार निभाए हैं। शादी के बाद कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा जाता रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई 100 करोड़ पार:अक्षय की फिल्म ने 4 दिन में किया 106 करोड़ का कलेक्शन; भारत में कमाए 72 करोड़

शिमला में कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह:संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठाए सवाल; रिज पर लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर 11वें दिन प्रदर्शन:भूख हड़ताल कर रहे वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, पुलिस पर समर्थकों को रोकने के आरोप

दिल्ली में EV पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन फ्री:₹30 लाख तक की गाड़ियों पर छूट; 2028 से पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर्स बंद होंगे

चतरा में 5 वर्षीय बच्चे को बाइक ने रौंदा, मौत:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुआ हादसा, दो आरोपी हिरासत में

दिल्ली में ‘सहकार से समृद्धि–सहकारिता सप्ताह 2026’ की शुरुआत:6 जुलाई तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम, सीएम रेखा ने जागरूकता वैन को दिखाई झंडी

Leave a Comment