इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया:असम में 500 से ज्यादा परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई; पशुओं के लिए भी आहार

On: August 19, 2026 11:49 PM
Follow Us:

असम के शिवसागर जिले में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम संस्था ने राहत अभियान शुरू किया है। 9 अगस्त 2025 से डिमौ विधानसभा क्षेत्र के निमाजन गांव समेत आसपास के इलाकों में राहत शिविर चल रहे हैं। अब तक 500 से ज्यादा परिवारों को मदद दी जा चुकी है। 1000 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई संस्था का लक्ष्य एक सप्ताह में करीब 1000 बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना है। अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर और कोलकाता अक्षरधाम मंदिर समिति के मार्गदर्शन में असम के मंगलदे से 35 से ज्यादा BAPS स्वयंसेवक राहत कार्य में जुटे हैं। स्वयंसेवक गांवों और घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। प्रत्येक परिवार को राहत किट दी जा रही है। इसमें दो कंबल, दो चादरें, दो तकिए, दो मैट्रेस, दो बाल्टियां और दो मग शामिल हैं। पशुओं के लिए भी मदद राहत किट के साथ परिवारों को पशुओं के लिए भी मदद दी जा रही है। प्रत्येक परिवार को 50 किलो पशु आहार और पशुओं के लिए जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं। संस्था के मुताबिक, राहत कार्य आगे भी जारी रहेगा। राहत अभियान के दौरान बाढ़ पीड़ितों को आध्यात्मिक संबल भी दिया जा रहा है। राहत कार्य की तस्वीरें महंत स्वामी महाराज ने पीड़ितों के लिए प्रार्थना की परम पूज्य महंत स्वामी महाराज ने पत्र के जरिए बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है और जल्द सामान्य स्थिति बहाल होने की कामना की है।
BAPS ने नई उम्मीद दी निमाजन गांव की एक वरिष्ठ महिला ने कहा, बाढ़ में सब कुछ बह गया था। लगा था अब कुछ नहीं बचा। BAPS के लोगों ने आकर हमें नई उम्मीद दी है। अब मेरा घर फिर से घर जैसा लगेगा।
मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा BAPS स्वामीनारायण संस्था के मुताबिक, वह पिछले कई दशकों से देश-विदेश में प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत और पुनर्वास कार्य करती आ रही है। संस्था का मानना है कि आपदा की घड़ी में मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर ने बताया कि राहत अभियान शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिंद्रा XEV 9S का नया 6-सीटर कैप्टन सीट मॉडल लॉन्च:फुल चार्ज पर 679km की रेंज और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स, शुरुआती कीमत ₹26 लाख

पंजाब पुलिस ने शादी समारोह से दुल्हन का पिता उठाया:कहा- चोरी केस में वांटेड; परिजन बोले- सड़क पर घसीटा, बिना वर्दी वालों ने पीटा

भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से हाई-फाइव किया:क्रिकेटर्स ने हाथ नहीं मिलाया था, पहलगाम अटैक के बाद नो-हैंडशेक पॉलिसी

हर साल 25% पायलट्स का रैंडम ड्रग टेस्ट होगा:यूरिन सैंपल लिया जाएगा; सभी भारतीय एयरलाइंस के लिए जरूरी, DGCA कर रहा तैयारी

2026 स्कोडा स्लाविया सेडान का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में रिवील:सेगमेंट में पहली बार रियर मसाज सीट्स; 360-डिग्री कैमरा और AI असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार:दिल्ली में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर में गड़बड़ी का मामला, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचा

Leave a Comment