इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बरही FCI गोदाम के पास जनता का पानी छीन गया! ठेकेदार ने लगाई मोटर, प्यासे रह गए ग्रामीण और दुकानदार

On: October 15, 2025 5:20 PM
Follow Us:
बरही FCI गोदाम के पास जनता का पानी छीन गया! ठेकेदार ने लगाई मोटर, प्यासे रह गए ग्रामीण और दुकानदार

बरही (हजारीबाग): ब्लॉक कैंपस के अंदर स्थित FCI गोदाम के पास का हैंडपंप, जो पिछले 20 सालों से ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों के लिए जीवनरेखा बना हुआ था, अब प्यास बुझाने के बजाय परेशानी का सबब बन गया है।

जानकारी के अनुसार, यह चापाकल पीएचडी विभाग द्वारा लगभग दो दशक पहले लगाया गया था, जिससे रोज सैकड़ों लोग पानी पीते और उपयोग करते थे। लेकिन 12 अक्टूबर 2025 को एक ठेकेदार द्वारा इसमें मोटर फिट कर दी गई, और हैंडल को फ्री (ढीला) कर दिया गया। नतीजा—अब सामान्य लोग हैंडपंप से पानी नहीं निकाल पा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोटर के कारण पूरा पानी ठेकेदार के कब्जे में चला गया है, जिससे आम जनता के लिए पानी का संकट गहराता जा रहा है।
ग्रामीणों में खासा आक्रोश है, क्योंकि न तो प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि।

पानी की किल्लत से मनोज ठाकुर, गायत्री देवी, मनोज साव, अर्जुन परजापति, मेहता होटल के संचालक, छोटू कुमार सहित कई लोग परेशान हैं।
लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र ही हैंडपंप की स्थिति सामान्य नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

स्थानीय नागरिकों की मांग:
🔹 मोटर हटाई जाए और चापाकल को पहले जैसा सार्वजनिक उपयोग के लिए बहाल किया जाए।
🔹 जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए।
🔹 विभाग के अधिकारी मौके पर जांच करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

करेंट अफेयर्स 4 नवंबर:सहारा रेगिस्तान में मंगल ग्रह के पत्थर की पहचान हुई, भारत-US के बीच ‘टाइगर ट्राइंफ 2026’ अभ्यास शुरू

गुवाहाटी शूटआउट का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया:पुलिस से पिस्टल छीनने की कोशिश की; होटल में 5 लोगों की हत्या का आरोप था

CEC ज्ञानेश पर 20 साल पुराने आरोप की जांच होगी:केरलम में PWD सचिव रहते ₹2 करोड़ मांगने का आरोप, यहां 10 साल बाद कांग्रेस सरकार बनी

सुरेश रैना ने CSK से मांगी कोचिंग की जिम्मेदारी:कहा- फ्रेंचाइजी से बात की, अब फैसला उन्हें लेना है; धोनी के साथ 4 IPL खिताब जीत चुके

केरल हाईकोर्ट बोला- लोकतंत्र में धरना-भूख हड़ताल की जगह नहीं:यूनिवर्सिटी राजनीति नहीं, पढ़ाई की जगह; आंदोलनकारी छात्रों को संस्थान से निकाल सकते हैं

तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी

Leave a Comment