इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बेंगलुरु मेट्रो में चोरी-छिपे महिला का वीडियो बनाने का आरोप:विरोध करने पर फोन लेकर भागा युवक; FIR दर्ज

On: October 28, 2026 10:56 AM
Follow Us:

बेंगलुरु मेट्रो में सफर के दौरान एक महिला ने युवक पर चोरी-छिपे उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाया। महिला की पहचान सौपिका के रूप में हुई है। घटना मंगलवार शाम 4:30 बजे व्हाइटफील्ड में मेट्रो ट्रेन के अंदर हुई। महिला ने घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। महिला ने बताया कि उसने युवक का फोन पकड़ लिया था, लेकिन स्टेशन आने पर वह भागने लगा। महिला ने फोन सुरक्षा कर्मचारियों को दिया, लेकिन युवक उसे छीनकर भाग गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने महिला से घटना की जानकारी मांगी। बाद में पुलिस ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… महिला ने युवक को वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया था महिला ने युवक को पकड़कर फोन अनलॉक करने को कहा। महिला के मुताबिक, उसने युवक को चोरी-छिपे उसका वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया था। वीडियो में मेट्रो के सुरक्षा कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं। महिला ने वीडियो में अपने कपड़े दिखाते हुए कहा कि उसने पूरे कपड़े पहने हुए थे और उसके शरीर का कोई हिस्सा खुला नहीं था। उसने कहा कि इस घटना का उसके कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं है। महिला ने वीडियो में लोगों से युवक को ढूंढने की अपील की वीडियो में सौपिका युवक से बार-बार पूछती है कि वह उसका वीडियो क्यों बना रहा था। वह उससे फोन अनलॉक करने को भी कहती है। इस पर युवक कहता है, मैं खोल दूंगा, फोन दो। इस दौरान मेट्रो के सुरक्षा कर्मचारी भी दिखाई देते हैं। महिला ने वीडियो में लोगों से युवक को ढूंढने की अपील की। उसने कहा कि उसकी कंपनी और परिवार का पता लगाया जाए। महिला के मुताबिक, उसने मेट्रो स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई थी। वहां उसे बताया गया कि सात दिन में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———– ये खबर भी पढ़ें… केरलम में यहूदी प्रार्थनास्थल के पास आगजनी आतंकी साजिश थी:हैंडलर के इशारे पर लगाई आग; बड़े टारगेट के लिए खुद को साबित करना था केरलम के कोच्चि में ऐतिहासिक यहूदी सिनागॉग (प्रार्थनास्थल) के सामने 12 अक्टूबर को हुई आगजनी को पुलिस ने बड़े आतंकी साजिश का हिस्सा बताया है। पुलिस के मुताबिक, 32 साल के आरोपी एबिन पॉल ने यह आग लगाई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नागपुर में जीत के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार:कहा- फडणवीस ने ट्वीट डिलीट किया; MLC चुनाव पर पीएम का पोस्ट शेयर किया था

स्टीव स्मिथ तीसरे टेस्ट से बाहर:गर्दन में चोट, न्यूजीलैंड के खिलाफ दिसंबर में वापसी की उम्मीद

छठ पर सियालदह-सीतामढ़ी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:11-18 नवंबर को सियालदह से रवानगी; जामताड़ा के यात्रियों को चित्तरंजन-मधुपुर से मिलेगी सुविधा

‘आप गूंगे बनकर बैठ जाते हैं’:नसीरुद्दीन शाह के सरकार विरोधी बयान के बाद भड़के पुनीत इस्सर; परेश रावल बोले- सबको अपनी राय रखने का हक

कोलकाता पुलिस बोली- कपड़े-मेकअप बचाने के चक्कर में भगदड़ मची:महिलाएं बारिश से बचने के लिए गेट पर जमा हुईं; दुर्गा पंडाल में 19 की मौत

करेंट अफेयर्स 28 अक्टूबर:रेलवे कन्फर्म टिकट पर 45 पैसे में ₹10 लाख तक का बीमा देगा, पीएम मोदी और प्रिंस एलोइस की वार्ता

Leave a Comment