इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

भारत ने अग्नि4 मिसाइल का सफल टेस्ट किया:डिजिटल कंट्रोल सिस्टम से लैस, 4000KM की रेंज तक लगाएगी सटीक निशाना

On: August 6, 2026 11:19 PM
Follow Us:

भारत ने गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल टेस्ट किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस मिसाइल के सभी ऑपरेशनल और टेक्निकल पैरामीटर्स को चेक किया गया, जो पूरी तरह सफल रहे। यह टेस्ट स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड की निगरानी में किया गया। इसमें एडवांस्ड एवियोनिक्स और डिजिटल कंट्रोल सिस्टम हैं, जिनकी मदद से यह हाई एक्युरेसी के साथ निशाना लगा सकती है। यह भारत में बनी एक मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है। अग्नि-4 में कई स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया DRDO के मुताबिक, अग्नि-4 में कई स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इनमें कंपोजिट रॉकेट मोटर, डिजिटल कंट्रोल सिस्टम और हाई-परफॉर्मेंस ऑनबोर्ड कंप्यूटर शामिल हैं। इन टेक्नोलॉजी की मदद से मिसाइल की सटीकता और संचालन रेंज पहले से बेहतर हुई है। अग्नि-4 भारत के मिसाइल बेड़े में अग्नि-2 और अग्नि-3 के बीच की क्षमता के अंतर को पूरा करती है। अग्नि-4 का इतिहास DRDO ने 2007 में अग्नि-IV नाम की करीब 5,000 Km रेंज वाली मिसाइल पर काम शुरू किया था। इसके बाद 2011 में DRDO की हैदराबाद एडवांस्ड मिसाइल लैबोरेटरी द्वारा बनाया अग्नि-II प्राइम के वर्जन को आधिकारिक तौर पर अग्नि-IV नाम दिया गया। भारत 2010 से अग्नि-4 के कई सफल टेस्ट कर चुका है। 20 जनवरी 2014 को इस मिसाइल का सफल परीक्षण रोड-मोबाइल लॉन्चर से किया गया था। टेस्ट के दौरान यह करीब 850 Km की ऊंचाई तक पहुंची और लगभग 4,000 Km की दूरी तय करने के बाद हिंद महासागर में अपने तय लक्ष्य पर सफलतापूर्वक पहुंची।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा:शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

ट्रम्प की सख्ती से भारतीय छात्रों का अमेरिका जाना कम:65 साल में पहली बार अप्रवासियों की संख्या घटी; पाकिस्तान-बांग्लादेश के छात्रों को ज्यादा वीजा

श्रीलंका से वॉर्मअप मैच से पहले गिल चोटिल:ट्रेनिंग में अंगूठे पर गेंद लगी; थोड़ी देर बाद प्रैक्टिस पर लौटे

पीएम मोदी ने युवाओं से हैंडलूम-डे मनाने की अपील की:2 मिनट का वीडियो जारी किया, कहा- फ्रेंडशिप डे जैसा उत्साह दिखाइए

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का ड्रॉ जारी:सिंधु का मैच सोफिया से, आयुष वर्ल्ड चैंपियन से भिड़ेंगे; 17 अगस्त से नई दिल्ली में टूर्नामेंट

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट खेलने की चर्चा पर रहाणे बोले:युवा खिलाड़ी पर दबाव न डालें, IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अंतर

Leave a Comment