इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में दर्शकों को फ्री इंट्री:श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का फैसला; 15 अगस्त से गॉल में पहला मुकाबला

On: August 7, 2026 11:20 PM
Follow Us:

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में दर्शकों को फ्री इंट्री मिलेगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर इसका ऐलान किया है। भारत इस सीरीज में दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में, जबकि दूसरा मैच कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जाएगा। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में दर्शकों को गेट नंबर-4 से फ्री इंट्री मिलेगी। कोलंबो के SSC मैदान में गेट नंबर 3, 4, 5 और 7 से बिना टिकट एंट्री दी जाएगी। बोर्ड ने दर्शकों से अपील की है कि बड़ी संख्या में मैच देखने आएं। टेस्ट मैचों में स्टेडियम खाली रहे थे उपमहाद्वीप में पिछले कुछ सालों में दर्शक टेस्ट मैच देखने स्टेडियम नहीं आ रहे। श्रीलंका में भारत के पिछले दौरे और इसी साल भारत-अफगानिस्तान टेस्ट में भी भीड़ नहीं पहुंची थी। इसी वजह से श्रीलंका बोर्ड ने यह पहल की है। भारत WTC पॉइंट्स टेबल में पाचंवे नंबर पर भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। श्रीलंका छठे नंबर पर है। WTC के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज जीतना जरुरुी है। 2017 में भारत ने क्लीन स्वीप किया था भारत ने 2017 में श्रीलंका के पिछले टेस्ट दौरे पर 3-0 से सीरीज जीती थी। टीम ने गॉल में 304 रन, कोलंबो में पारी और 53 रन जीत दर्ज की थी। फिर पल्लेकेले में श्रीलंका को पारी और 171 रन से हराया। श्रीलंका पिछला सीरीज हार कर आ रहा है। टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हार मिली थी। ————————— स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… गॉल टेस्ट के लिए भारत की स्पिन पर खास तैयारी:गंभीर ने टूटी-फूटी पिच बनवाई, बल्लेबाजों को स्कूली स्पिनरों से प्रैक्टिस कराई श्रीलंका के स्पिनिंग ट्रैक पर जीत की तैयारी में भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कोलंबो में गॉल जैसी टूटी-फूटी पिच बनवाकर बल्लेबाजों को अभ्यास कराया। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार; लैपटॉप बरामद, देवघर का शरीफ देता था ट्रेनिंग

दिल्ली हाईकोर्ट बोला- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं होने चाहिए:बेवजह शहर को बंधक क्यों बनाया जाए; कॉकरोच जनता पार्टी बोली- इसे हमसे मत छीनिये

जापान में 200kmph की रफ्तार से बढ़ रहा डॉल्फिन तूफान:2.6 लाख लोगों को घर छोड़ने का आदेश; टोयोटा ने 9 फैक्ट्रियों में काम रोका

दिल्ली में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना का रास्ता साफ:ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट मंजूरी, बहुमंजिला और हाईटेक कैंपस को मिलेगी अनुमति

नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा:शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में चार सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

ट्रम्प की सख्ती से भारतीय छात्रों का अमेरिका जाना कम:65 साल में पहली बार अप्रवासियों की संख्या घटी; पाकिस्तान-बांग्लादेश के छात्रों को ज्यादा वीजा

Leave a Comment