इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बन रहे पुल के गड्‌ढे में पलटी तेज रफ्तार बोलेरो:लातेहार के चंदवा में 6 लोग घायल, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

On: April 26, 2026 5:14 PM
Follow Us:

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरसीदाग गांव के पास एनएच-39 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बोलेरो वाहन (जेएच 03 एएस/9859) निर्माणाधीन पुल के गडढ़े में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार चार महिलाओं सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रीना कुमारी, पिंकी कुमारी, फूलमनिया देवी, सोनवा देवी, अरविंद उरांव और कार्तिक उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग कुडू प्रखंड के जोंनजो गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर बारियातू प्रखंड के बरछिया गांव लौट रहे थे। दो की हालत गंभीर, रिम्स रेफर घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. कंचन बाड़ा ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में पिंकी कुमारी और रीना कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है। वहीं, फूलमनिया देवी, सोनवा देवी, अरविंद उरांव और कार्तिक उरांव को आगे के इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बन रहे पुल के पास नहीं है साइन बोर्ड स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की जा रही है। न तो वहां बैरिकेडिंग की गई है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इसी कारण वाहन चालकों को खतरे का अंदाजा नहीं हो पाता और दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीते 23 अप्रैल को भी इसी स्थान पर एक एक्सयूवी 700 पुल में गिर गई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इसके बावजूद निर्माण एजेंसी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कांतारा मिमिकरी विवाद:कर्नाटक हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह का माफीनामा कबूल किया, 4 हफ्तों के अंदर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी

बस ने बाइक में मारी टक्कर, एयरफोर्स जवान की मौत:दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आए थे हजारीबाग, देमोटर के पास हुआ हादसा

ISRO आम लोगों के लिए एस्ट्रोनॉट कैडर खोलेगा:गगनयान मिशन की तरह ही 4 STEM एक्सपर्ट क्रू में शामिल होंगे

संजय कपूर के संपत्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सलाह:80 की उम्र लड़ने की नहीं, मामला आपस में सुलझाएं; प्रॉपर्टी पर मां-बहू और बच्चों में लड़ाई

15 मई को रिलीज होगी आयुष्मान की नई फिल्म:35 करोड़ में बिके ‘पति पत्नी और वो 2’ के ब्रॉडकास्ट राइट्स

वैभव सूर्यवंशी बने सिक्स के सुपर किंग:8 मैंचों में 32 छक्के लगाकर टॉप पर; पैट कमिंस हुए फैन, बोले- वह मेरा नया फेवरेट प्लेयर

Leave a Comment