इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बोकारो में युवक पर हमला, 50 हजार रुपए लूटे:दिनदहाड़े जेवर भी लूटा; SDPO बोले- पुरानी रंजिश में हुई घटना, जल्द होगी गिरफ्तारी

On: May 5, 2026 5:50 PM
Follow Us:

बोकारो जिले के चीरा-चास थाना क्षेत्र में एक युवक पर हमला कर लूटपाट की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान न्यू पिण्डरगोड़िया, चास निवासी आरिफ अंसारी (25) के रूप में हुई है, जो गद्दे की फेरी का काम करता है। यह घटना सोमवार की शाम करीब 6 बजे हुई। आरिफ अंसारी फेरी का काम समाप्त कर लगभग 50 हजार रुपए का कलेक्शन लेकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान जोधाडीह मोड़ स्थित सोलागीडीह तालाब के पास 8-9 नामजद आरोपियों और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित के बयान के अनुसार, हमलावरों ने भुजाली, लोहे की रॉड, फाइटर और लाठी-डंडों से आरिफ की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। आरोपियों ने उनके पास से 50 हजार रुपए नकद, सोने की बाली, अंगूठी और चांदी के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल आरिफ को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, और गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके भाई के साथ पहले मारपीट हुई थी। इस मारपीट का विरोध करने के कारण आरोपियों ने उन्हें निशाना बनाया। बोकारो चास के एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पीड़ित आरिफ अंसारी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी:1230 पदों पर भर्ती, 7 मई से आवेदन शुरू; RO, BDO, SDM समेत कई बड़े पद शामिल

एशिया-अफ्रीका में ईवी की मांग तेज:चीन में हर दस में से एक कार ईवी, भारत में टू और थ्री व्हीलर सेगमेंट में 25% का उछाल

रेंज रोवर SV ₹75 लाख सस्ती हुई:₹3.50 करोड़ में मिलेगी, भारत-UK ट्रेड डील का असर; स्पोर्ट्स मॉडल भी 40 लाख सस्ता

कर्ज से परेशान पाकिस्तान ने शराब बेचना शुरू किया:गैर मुस्लिम देशों को सप्लाई शुरू, 50 साल पहले इस्लाम का हवाला देकर बैन किया था

NH-19 पर भीषण हादसा, स्कूली छात्रा समेत दो की मौत:घंघरी में ओवरटेक के दौरान कार और सवारी गाड़ी की टक्कर, सात घायल

16 कार्टून्स में 5 राज्यों के नतीजे:बंगाल में दीदीगीरी खत्म, TMC को झालमुड़ी से फूड पॉइजनिंग; तमिलनाडु में एक्टर विजय की ‘TVK’ हाउसफुल

Leave a Comment