इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली में रोडरेज, टैक्सी ड्राइवर ने डंडों से किया हमला:द्वारका एक्सप्रेस-वे पर हुई वारदात, वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज

On: July 8, 2026 9:16 PM
Follow Us:

नई दिल्ली। द्वारका जिले के एक्सप्रेस वे टनल में रोडरेज के चलते एक टैक्सी ड्राइवर ने अन्य कार सवार युवक पर डंडे से हमला कर दिया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स दूसरे शख्स पर डंडे से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कॉलर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है और टैक्सी ड्राइवर की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। द्वारका एक्सप्रेस-वे टनल में हुई वारदात डीसीपी कुशाल पाल सिंह ने बताया मंगलवार शाम करीब 7:44 बजे कापसहेड़ा पुलिस थाने को द्वारका एक्सप्रेस-वे टनल में हुई एक घटना के बारे में पीसीआर कॉल मिली। कॉलर ने आरोप लगाया कि उसकी वैगनआर कार और एक सफेद मारुति अर्टिगा टैक्सी के बीच मामूली टक्कर हो गई। इस पर टैक्सी ड्राइवर ने डंडे से उस पर हमला करने की कोशिश की। बचाव में कॉलर ने टैक्सी ड्राइवर को धक्का दिया, जिससे वह एक एक अन्य कार (किआ सेल्टोस) से टकराकर गिर गया। इसको लेकर गाड़ी को मामूली नुकसान पहुंचा। किआ सेल्टोस के मालिक ने उससे मुआवजे की मांग करते हुए कॉलर को रोक लिया, जबकि टैक्सी ड्राइवर मौके से भाग गया। आपसी सहमति से सुलझा लिया मामला मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कॉलर ने उन्हें बताया कि टैक्सी ड्राइवर पहले ही भाग चुका था। कॉलर और किआ सेल्टोस के मालिक ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। पुलिस को मौके पर कोई क्षतिग्रस्त कार और घायल व्यक्ति नहीं मिला। पूछताछ करने पर कॉलर ने बताया कि वह घर पहुंच चुका है, मामला आपसी सहमति से सुलझ गया है और वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता। पुलिस टैक्सी चालक की तलाश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के जागेश्वर और डोल आश्रम पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव:पारंपरिक भगवा वस्त्र में आए नजर, धाम के धार्मिक महत्व की सराहना की

मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन:76 साल की उम्र में दिल्ली में हुआ देहांत, परिवार ने मौत की वजह साझा नहीं की

सौरव गांगुली ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे:भारत के 12वें क्रिकेटर बनेंगे; 11 जुलाई को होगा ऐलान

प्रतिका रावल चोटिल, लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर:प्रिया पुनिया की डेढ़ साल बाद वापसी; इंग्लैंड टैमी ब्यूमोंट खेलेंगी आखिरी इंटरनेशनल मैच

पलामू में मजदूर को बनाया बंधक:बकाया राशि के लिए 5 दिन तक मारपीट, पुलिस ने ताला तोड़ छुड़ाया

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग का पुनर्गठन:ओम प्रकाश व्यास बने अध्यक्ष, 4 सदस्य भी बनाए, CM रेखा के निर्देश पर नियुक्ति

Leave a Comment