इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग से नाम वापस लिया:वजह नहीं बताई; 2021-22 में पहली बार टाइटल जीता था

On: July 31, 2026 10:57 PM
Follow Us:

इंडियन सुपर लीग (ISL) की पूर्व चैंपियन जमशेदपुर FC ने लीग से हटने का फैसला किया है। क्लब ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाले इस क्लब ने इस फैसले के पीछे की वजह का जिक्र नहीं किया है। टीम 2021-22 सीजन में चैंपियन बनी थी। क्लब के हटने के बाद अब लीग में 13 टीमें बची हैं। फैंस और स्टाफ का जताया आभार क्लब ने अपने ऑफिशियल बयान में फैंस, खिलाड़ियों, कोच और स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फैंस ने बेहतरीन समर्थन दिया। इसके साथ क्लब ने सभी कर्मचारियों और एआईएफएफ (AIFF) के सहयोग के लिए भी आभार जताया है। 2021-22 में खिताब जीता था जमशेदपुर एफसी 2017 में शुरु हुआ था। क्लब ने 2021-22 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए ISL शील्ड का खिताब अपने नाम किया था। पिछले सीजन में भी टीम सिर्फ 4 अंक से चैंपियन ईस्ट बंगाल से पीछे रही थी। क्लब ने कहा- फुटबॉल के लिए काम करते रहेंगे लीग से हटने के बावजूद क्लब ने कहा है कि वे भारत में फुटबॉल के लिए काम करना जारी रखेंगे। क्लब ने कहा कि वे ग्रासरूट लेवेल पर फुटबॉल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को तराशने का काम जारी रखेंगे। क्लब ने कहा- उनका टारगेट युवा खिलाड़ियों के लिए ग्रासरूट से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल लेवल तक एक मजबूत रास्ता तैयार करना है। —————————— स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… इटली के दिग्गज फुटबॉलर फ्रेंको बारेसी का निधन:फुटबॉल वर्ल्डकप के तीनों मेडल जीतने वाले इकलौती खिलाड़ी, एसी मिलान को 18 टाइटल जिताए इटली के महान फुटबॉलर फ्रेंको बारेसी का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। बारेसी ने गुरुवार को मिलान के ह्यूमनिटास डि रोजानो क्लिनिक में अंतिम सांस ली। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पहली बार वंदेभारत ट्रेन से ट्रांसप्लांटेशन के लिए पहुंचाया दिल:सूरत से अहमदाबाद तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 250km की दूरी 217 मिनट में तय की

दतिया कांग्रेस प्रत्याशी बोले- भारती ने BJP से पैसे लिए:चुनाव हराने भीतरघात किया; राजेंद्र ने घनश्याम को ‘कायर-डरपोक’ बताया, बोले- नरोत्तम से फंडिंग ली

कश्मीर में टारगेट किलिंग, एक की मौत एक घायल:आतंकवादियों ने कुलगाम में मजदूरों पर फायरिंग की, दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले; सर्च ऑपरेशन शुरू

दिल्ली की 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी ‘विद्या वाहिनी’ साइकिल:CM रेखा गुप्ता करेंगी शुरुआत, भूमि विवाद कम करने पर सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026

यूएई अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई:मलेशिया को 1 रन से हराकर जगह बनाई; 2027 में होगा अगला एडिशन

NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

Leave a Comment