इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

जमशेदपुर में विसर्जन के दौरान आतिशबाजी पर विवाद:2 घायल, मारपीट के बाद थाने के सामने प्रतिमा रख कर किया सड़क जाम

On: October 22, 2026 10:16 AM
Follow Us:

जमशेदपुर परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमथनगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आतिशबाजी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए। घटना से नाराज पूजा कमेटी के सदस्यों ने परसुडीह थाना के सामने दुर्गा प्रतिमा रखकर सड़क जाम कर दिया। इससे करनडीह मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हंगामे के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मारपीट में नरेन नंदी के सिर पर लगी चोट, तीन टांके आए घटना के संबंध में हलुदबनी चित्तरंजन लेन निवासी 52 वर्षीय नरेन नंदी ने परसुडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि विवाद के दौरान मारपीट में उनके सिर पर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार कराना पड़ा। उनके सिर पर तीन टांके लगाए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष का भी एक युवक घायल हुआ है। घटना के बाद पूजा कमेटी के नाराज सदस्यों ने थाने के सामने प्रतिमा रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी मानिक मल्लिक और उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि मारपीट की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सड़क जाम होने से करनडीह मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और सड़क से आवागमन बहाल कराने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। पूर्व जिला परिषद सदस्य को हिरासत में लिया शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद भाजपा नेताओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। परसुडीह पुलिस के अनुसार, दुर्गा पूजा कमेटी के दो गुटों के बीच आपसी विवाद के कारण मारपीट हुई है। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं और पुलिस को दोनों ओर से शिकायतें मिली हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। विवाद की शुरुआत आतिशबाजी को लेकर हुई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

होर्मुज में जहाज पर हमला, 21 भारतीय सवार थे:तेल टैंकर में आग लगी; अक्टूबर में भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर 5 हमले हुए

पाकुड़ में खड़े ट्रक में हाईवा ने मारी टक्कर:चालक गंभीर; अवैध रास्ते से भारी वाहनों की आवाजाही पर भड़के ग्रामीण

कोडरमा में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत:हादसे के बाद 50 फीट तक घसीटा, सड़क पार कर चाय पीने जा रहे थे, NH-20 जाम

ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन में सात्विक-चिराग की जोड़ी हारी:मेजबान खिलाड़ियों ने हराया, अस्मिता-तन्वी ने अपने-अपने मैच जीते

Leave a Comment