इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रा को राहुल गांधी का समर्थन:कहा- आरोपी बचाए जा रहे; पीड़ित ने राहुल से मदद मांगी, पिता पर हमला हुआ था

On: September 4, 2026 12:27 AM
Follow Us:

जुलाई में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुई निशु आजाद ने अपने पिता पर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुरुवार को राहुल गांधी से मदद मांगी थी। निशु की अपील के 3 घंटे बाद राहुल ने उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही है। राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूछा कि आरोपी के खिलाफ अब कार्रवाई होगी या नहीं। निशु ने गुरुवार की दोपहर 4.30 बजे आरोपी और खुद को हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो शेयर किया था। निशु ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस उसके पिता पर हमला करने वाले आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही है। निशु ने आरोपी का वीडियो जारी कर राहुल से मदद मांगी निशु ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कहता है कि उसने छात्रा के पिता संजय का सिर फोड़ दिया और उनके सिर पर 60 टांके लगाने पड़े थे। वह दावा करता है कि इस अपराध में धारा 307 लगती है लेकिन दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के फोन की वजह से वह जेल जाने से बच गया। उसने कहा कि संजय की बेटी थाने के बाहर न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की बात कह रही थी, लेकिन उसे जेल नहीं भेजा गया और वह पूरी रात बाहर घूमता रहा। इसके बाद वीडियो में निशु कहती है कि आरोपी खुद कबूल करता है कि उसने हमला किया। हमने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस मेडिकल के नाम पर घुमा रही है। अब मुझे राहुल गांधी जी से उम्मीद है कि वो न्याय दिला सकते हैं। जिन लोगों के मन में कानून का डर नहीं है, वो खुलेआम कैसे घूम सकते हैं। उन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए। खासकर ऐसे लोग अपनी गलती गर्व से लोगों को बता रहे हैं। राहुल ने छात्रा का वीडियो शेयर कर समर्थन दिया लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर निशु को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि निशु अपने समुदाय और छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। राहुल ने अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ छात्रों के साथ हिंसा हो रही है, दूसरी तरफ निशु के पिता पर हमले का आरोपी खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से पूछा कि ऐसे अपराधी को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है। राहुल ने कहा कि न्याय मिलने तक वे निशु के साथ खड़े रहेंगे। राहुल के समर्थन पर निशु बोली- अब न्याय मिलने की उम्मीद है राहुल गांधी के समर्थन के बाद निशु ने कहा कि अब उसे न्याय मिलने की उम्मीद है। उसने कहा कि राहुल जैसे बड़े नेता का साथ मिलने से भरोसा बढ़ा है और उसे उम्मीद है कि स्वतंत्र भारद्वाज को जेल भेजा जाएगा। निशु ने राहुल गांधी से मदद की अपील करते हुए कहा कि वह यह लड़ाई जारी रखेगी और न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेगी। जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ राहुल की 2 प्रेस कॉन्फ्रेंस 1. 5 अगस्त- लड़की ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर देशद्रोही कहा, शांति से चलने पर भी मारा राहुल अपने साथ चार प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं को मीडिया के सामने लाए। एक छात्रा ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर हमें देशद्रोही कहा गया। हम शांति से चल रहे थे तो एक पुलिस अफसर ने शरीर के ऊपरी हिस्से पर मारा। राहुल गांधी ने कहा- प्रदर्शनकारियों ने कुछ भी गलत नहीं किया। इनका लगातार शोषण हो रहा है। ये बच्चे देश के भविष्य के लिए लड़े। इन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं। लोकतंत्र के लिए ये बच्चे लड़े, इसके लिए इनका धन्यवाद। 2. 24 जुलाई- राहुल ने घायल छात्र की टी-शर्ट उठाकर घाव दिखाए, पुलिस की पैलेट गन से घायल हुआ
राहुल गांधी ने अपने आवास 10 जनपथ पर छात्रों के प्रदर्शन में घायल एक स्टूडेंट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने छात्र के हाथ, पीठ और छाती में लगे घाव को दिखाया। राहुल ने कहा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।’ 36 दिन तक जंतर-मंतर पर चला था CJP का प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP ने 20 जून से 25 जुलाई तक, लगातार 36 दिनों तक धरना दिया था। इस दौरान हजारों छात्र, अभिभावक और युवा आंदोलन में शामिल हुए। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हुए और भूख हड़ताल पर बैठे। 20 जुलाई को CJP ने संसद मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने धरना समाप्त करने की घोषणा की थी। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… दीपके बोले- CJP किसी पार्टी की बी टीम नहीं:कहा- हम छात्रों की A टीम, नेताओं की डिग्री पर भी सवाल उठाए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को अपनी पार्टी को कांग्रेस या आम आदमी पार्टी की ‘बी टीम’ बताए जाने के आरोपों को खारिज किया। ये खबर भी पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिटेन पहुंचे मोहन भागवत, हिंदू संगठनों ने स्वागत किया:सरकार ने संसद में कहा- दौरा इमिग्रेशन नियमों की शर्तें पूरी करता है; पहले उठे थे सवाल

हरियाणा के वीर राजा हसन खां बनेंगे राष्ट्रीय हीरो:500वें बलिदान वर्ष पर देशभर में आयोजित होंगे राष्ट्र प्रथम संवाद

बांग्लादेश ने एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान किया:लिटन दास कप्तान, हृदोय उप-कप्तान होंगे; शांतो और महमूद की टीम में वापसी

भूख हड़ताल पर बैठे आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे:छात्रावासों को ‘लक्ष्मण मानकर संगठन’ को सौंपने का किया विरोध, मांगा मंत्री का इस्तीफा

दिल्ली में कारोबार करना होगा आसान:कैबिनेट ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल-2026 को दी मंजूरी, सिंगल विंडो सिस्टम से एक जगह मिलेंगी मंजूरियां

जनसुनवाई में CM रेखा गुप्ता ने सुनीं दिल्लीवासियों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

Leave a Comment