इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

कांगो के 2 स्कूलों में आग, 26 स्टूडेंट्स की मौत:लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली; जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे

On: September 11, 2026 1:17 AM
Follow Us:

कांगो के पूर्वी शहर बुकावु में गुरुवार को आग लगने की घटना में 26 छात्रों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक मरने वालों में 19 लड़कियां और 7 लड़के हैं। 29 का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग पहले एक घर में लगी। इसके बाद यह फुराहा सेकेंडरी स्कूल और उजामा प्राइमरी स्कूल तक फैल गई। कई छात्र फुराहा सेकेंडरी स्कूल के अंदर फंस गए थे। इनमें से कुछ का दम घुट गया। यह इलाका रवांडा-समर्थित AFC/M23 विद्रोहियों के कंट्रोल में है, जिन्होंने फरवरी 2025 में पूर्वी कांगो में हमला किया था। आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे के बाद की तस्वीरें… स्कूल में फंसे बच्चे, निकलने की जगह संकरी थी लुबाला के मुताबिक, स्कूल से बाहर निकलने का रास्ता बहुत संकरा था। कुछ छात्रों ने खिड़कियों से छलांग लगानी शुरू कर दी। कुछ छात्र दरवाजे की ओर भागे। सभी के एक साथ बाहर निकलने की कोशिश में कई छात्र गिर गए और उनके ऊपर से लोग गुजर गए। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है। लुबाला के मुताबिक, जिस इलाके से आग शुरू हुई, वह घनी आबादी वाला है। 5 दिन पहले शादी समारोह में भी आग लगी थी 5 दिन पहले ही कांगो की राजधानी किंशासा में शादी समारोह के दौरान एक बिल्डिंग में आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी। बिल्डिंग के संकरे रास्तों और गलियों में बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से हालात बिगड़ गए। लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए बाहर निकलने की कोशिश करते रहे। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तीसरा टेस्ट- पाकिस्तान पर पारी से हार का खतरा:52 रन पर 2 विकेट गंवाए; अब भी इंग्लैंड से 268 रन पीछे

विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दी:तमिलनाडु-पुडुचेरी में रजिस्टर्ड पार्टी, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न पक्का हुआ; विजय बोले- यह चमत्कार है

हूती विद्रोहियों ने यमन के मोखा शहर पर कब्जा किया:यह बाब अल-मंदेब से सिर्फ 75km दूर; पाकिस्तान ने ईरान को चेतावनी दी

भास्कर अपडेट्स:ठाणे में BJP विधायक का स्कूल बोला- पर्यूषण पर्व के दौरान टिफिन में प्याज-लहसुन, आलू न रखें लाएं, विरोध पर निर्देश वापस

अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा:हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबरे; 13 सितंबर से दिल्ली में होने हैं 3 मैच

बांग्लादेश सेना का चीनी टैंक फायरिंग अभ्यास में फटा:2 सैनिकों की मौत, एक अधिकारी गंभीर; हादसे की वजह अभी साफ नहीं

Leave a Comment