इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

कोडरमा में डूबने से दो की मौत:तालाब में गहरे पानी में जाने से युवक की गई जान, कुएं में गिरने से छात्रा ने तोड़ा दम

On: June 17, 2026 8:24 PM
Follow Us:

कोडरमा में बुधवार को दो अलग-अलग हादसों में युवक और एक नाबालिग छात्रा की मौत हो गई। युवक की तालाब में डूबने से जबकि छात्रा की कुएं में डूबने से जान चली गई। दोनों ही घटनाएं नवलशाही थाना क्षेत्र के रायडीह गांव और कोडरमा थाना क्षेत्र के फरेंदा गांव की है। पहली घटना में रायडीह गांव स्थित रानी तालाब में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक शाहनवाज अंसारी की डूबने से मौत हो गई। वह डोमचांच थाना क्षेत्र के बगरीडीह गांव का निवासी था। शाहनवाज बुधवार दोपहर अपने गांव से रायडीह स्थित तालाब के पास जामुन तोड़ने आया था। जामुन खाने के बाद वह तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कुछ तैराकों की मदद से उसे तालाब से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने शाहनवाज को तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पैर फिसलने से कुएं में गिरी छात्रा
वहीं, दूसरी घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के फरेंदा गांव की है, जहां घर से सटे जंगल की ओर गई एक नाबालिग लड़की की कुएं में डूबने से मौत हो गौ है। मृतक बच्ची की पहचान राजेश सिंह की 12 वर्षीय पुत्री तितली कुमारी के रूप में की गई है। मृतक बच्ची के पिता राजेश सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने कुछ सहेलियों संग गांव से सटे जंगल की ओर महुआ के फूल खाने गई हुई थी। इसी दौरान वहां पर स्थित एक कुएं के पास अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ममता बनर्जी के भतीजे की हो सकती है गिरफ्तारी:MP हाईकोर्ट ने अरेस्ट वारंट पर लगी रोक हटाई; मंत्री विजयवर्गीय के बेटे को कहा था ‘गुंडा’

दिल्ली में टीचिंग, नॉन टीचिंग के 1979 पदों पर भर्ती:फीस 100 रुपए, सैलरी मिलेगी 1 लाख 44 हजार तक

एक रील बनाने के ₹76 लाख लेते हैं ओरी:बोले- शादी-बर्थडे पार्टी में बुलाने पर 25 लाख रुपए चार्ज करता हूं

हाइवा की चपेट में आने से एक की मौत:नई सराय चौक पर हुआ हादसा, आक्रोशितों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की

किशाऊ बांध विवाद खत्म, हिमाचल को राहत:हरियाणा-दिल्ली-राजस्थान उठाएंगे बिजली कंपोनेंट खर्च; शाह के साथ मीटिंग में बनी सहमति

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को पाकिस्तान से मिली तारीफ:पाकिस्तानी फिल्ममेकर बोले- बंटवारे के दर्द को इम्तियाज अली ने खूबसूरती से दिखाया

Leave a Comment