इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के हनीट्रैप में फंसा नेवी का जवान:गिरफ्तार; डिफेंस की सेंसिटिव जानकारी लीक करने का आरोप, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

On: October 4, 2026 9:16 AM
Follow Us:

आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने बंगाल के रहने वाले इंडियन नेवी के जवान प्रदीप मुखर्जी को गिरफ्तार किया है। उस पर एक महिला पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को सेंसिटिव डिफेंस की जानकारी देने का आरोप है। जांच के मुताबिक, पाकिस्तानी एजेंट ने जवान को हनीट्रैप में फंसाया था। प्रदीप कोयंबटूर के रेड फील्ड्स स्थित INS अग्रणी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे। कुछ महीने पहले एक महिला पाकिस्तानी खुफिया एजेंट ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदीप से संपर्क किया था। उसने धीरे-धीरे उनसे दोस्ती बढ़ाई और विशाखापट्टनम नेवल बेस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल की। खबर लगातार अपडेट हो रही है… प्रदीप 2014 में इंडियन नेवी में नाविक के तौर पर शामिल हुए थे। वह विशाखापट्टनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड के तहत तैनात थे। करीब एक सप्ताह पहले ही वे मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स के लिए INS अग्रणी पहुंचे थे। लीक हुई जानकारी में रणनीतिक नौसैनिक संपत्तियों, जहाजों की आवाजाही और ऑपरेशनल व्यवस्था से जुड़ी जानकारी शामिल थी। पुलिस की CI सेल ने संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों का पता चलने के बाद प्रदीप को निगरानी में रखा। जांच में संवेदनशील जानकारी भेजे जाने की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने नेवी से अनुमति लेकर उन्हें गिरफ्तार किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका ने ईरान के दो राजनयिकों को निकाला:आदेश मिलने के बाद भी न्यूयॉर्क में रुके रहे, UN महासभा में शामिल होने पहुंचे थे

गिल बोले- रोहित-विराट अच्छी फॉर्म में, आराम का समय नहीं:वर्ल्ड कप से पहले फील्डिंग-डेथ बॉलिंग में सुधार जरूरी; वर्ल्ड कप कॉम्बिनेशन पर फोकस

NEET पेपर लीक मामले पर CBI की फाइनल चार्जशीट जल्द:दावा- NTA या किसी सरकारी अधिकारी का नाम नहीं; एजेंसी ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया

‘मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी:‘दस का दम’ का नहीं करना चाहते थे सलमान , पिता सलीम खान की सलाह से बदला फैसला

झारखंड के मौसम में अभी राहत:5 के बाद बदलेगा मिजाज; 6-8 अक्टूबर को बारिश के आसार, रांची में साफ रहेगा आसमान

होर्मुज में जहाज पर मिसाइल हमला, 5 भारतीय सवार थे:सभी सुरक्षित; 8 महीने में इस इलाके में 11 भारतीय नाविकों की जान गई

Leave a Comment