इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पाकुड़ में निर्माणाधीन मकान में लाखों की चोरी:दरवाजा तोड़कर घुसे चोर, घर का सामान किया साफ, पुलिस जांच में जुटी

On: May 10, 2026 6:06 PM
Follow Us:

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में रविवार को चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे घर को खंगाल डाला। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच है। मकान मालिक शुभेन चंद्र शाहा के भतीजे घर पर रहते थे, जो परीक्षा देने के लिए बोकारो गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। शादी के नए कपड़े, उपकरण और बैटरी चोरी चोरों ने अलमारी में रखे शादी के नए कपड़े, बढ़ई मिस्त्री के मशीनरी उपकरण और गैरेज में खड़े टेंपो की बैटरी भी चुरा ली। मकान मालिक शुभेन चंद्र शाहा ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही उनकी बेटी की शादी हुई थी। जिसके नए कपड़े और अन्य सामान भी चोरी हो गए। इस घटना से परिवार काफी आहत है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बैंक कॉलोनी में इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस जांच में जुटी, बढ़ी सुरक्षा की मांग नगर थाना के एएसआई अरुण ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने पुष्टि की कि घर से नए कपड़े, बढ़ई के उपकरण और टेंपो की बैटरी चोरी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘एक था टाइगर’ लिखने वाले नीलेश मिश्रा का इंटरव्यू:‘कूद’ के जरिए मैं एक्टिंग के किंडरगार्टन में आया, शोहरत ही अंतिम लक्ष्य नहीं

उम्र महज एक नंबर:रग्बी में इतिहास रचने वालीं 51 साल की मनजिंदर बनीं ब्रिटेन की पहली सिख सूमो रेसलर

10 साल की उम्र में बालिका वधू बनीं अविका गौर:बोलीं- खुद को आईने में देखना पसंद नहीं था; अब खतरों के खिलाड़ी में दोबारा दिखेंगी

किम जोंग की हत्या हुई तो नॉर्थ-कोरिया न्यूक्लियर अटैक करेगा:संविधान में नया प्रावधान जोड़ा, हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर की मौत के बाद फैसला

ओपनर यशस्वी और शेफाली ने डोप टेस्ट मिस किया:नाडा ने BCCI को नोटिस जारी किया, जवाब मांगा; बोर्ड प्लेयर्स से वजह पूछेगा

अवैध क्लीनिक में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत:प्रशासन ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई के आदेश

Leave a Comment