इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पीएम मोदी ‘चिन्मय अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे:संस्थान आम लोगों तक गीता का ज्ञान पहुंचा रहा; पिछले साल भी मोदी ने ही की थी शुरुआत

On: October 23, 2026 10:21 AM
Follow Us:

पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में ‘चिन्मय अमृत महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। यह तीन दिन का कार्यक्रम 23 से 25 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से 9 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। यह चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे होने पर साल भर से चल रहे अलग-अलग कार्यक्रमों में आखिरी इवेंट है। इस मिशन की शुरुआत 1951 में स्वामी चिन्मयानंद ने की थी, ताकि गीता और वेदों का ज्ञान आम लोगों तक आसानी से पहुंच सके। पिछले साल भी पीएम ने की थी शुरुआत इस साल भर के उत्सव की शुरुआत पिछले साल हुई थी, जब प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में इलैयाराजा के संगीत वाली तमिल भगवद् गीता जारी की थी। इस दौरान कई बड़े कार्यक्रम हुए, जैसे कई जगहों पर बड़े हवन, त्रिपुरा में मां सौंदर्या चिन्मयी मंदिर की स्थापना और एक ऑनलाइन पाठ, जिसमें दुनिया भर के 1 लाख से ज्यादा लोगों ने एक साथ गीता के 15वें अध्याय का पाठ किया। इसके अलावा ‘गीता पंचामृत’ कार्यक्रम चलाया गया और गीता का संदेश फैलाने के लिए 15 नौजवानों ने पूरे देश में 40 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे:कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है। कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खबर हटके- मां के लिए रोज 50km दौड़:1750 साल पुरानी कब्र में परलोक का टिकट; पत्नी से झगड़ बिजली के तार पर चढ़ा

EC के अफसर पर बिना चर्चा फैसले लेने का आरोप:RTI से खुलासा- दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सेक्रेटरी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं

पुलिस कॉकरोच पार्टी नेताओं को फिर पूछताछ के लिए बुलाएगी:पिछले नोटिस पर पेश नहीं हुए थे सौरव-आशुतोष; कोर्ट ने 3 शर्तों पर जमानत दी थी

करेंट अफेयर्स 23 अक्टूबर:केंद्रीय मंत्री गोयल ने जर्मनी ट्रेड समिट को लीड किया,SBI के पूर्व चेयरमैन पिरामल फाइनेंस लि. के डायरेक्टर बने

रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

होर्मुज में जहाज पर हमला, 21 भारतीय सवार थे:तेल टैंकर में आग लगी; अक्टूबर में भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर 5 हमले हुए

Leave a Comment