इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पीएम मोदी की केंद्रीय सचिवों के साथ बैठक:कहा- युवाओं से जुड़ें, ताकि नीतियां बनाने में नए आइडिया मिल सकें

On: August 20, 2026 11:54 PM
Follow Us:

पीएम मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय सचिवों के साथ बैठक की। पीएमओ के बयान के मुताबिक, मोदी ने अधिकारियों से कहा कि वे यूनिवर्सिटी और युवाओं से जुड़ें। ताकि नीतियां बनाने में नए आइडिया मिल सकें। पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार युवाओं को तरजीह दे रही है। इसके लिए पीएम ने इंस्टाग्राम पर रील्स के जरिए सीधा छात्रों से संवाद भी किया। यही नहीं पीएम ने अपने मंत्रियों से भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की बात कही थी। पीएम बोले- अधिकारी अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएं मोदी ने X पर बताया कि सचिवों के साथ बैठक में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और विदेश मामलों से जुड़े मंत्रालयों के काम पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि सचिवों को आज की समस्याओं और आंकड़ों पर ध्यान देने के साथ देश के भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए। पीएम बोले- AI की निगरानी जरूरी, इनोवेशन बढ़े शिक्षा और युवा: सरकार, यूनिवर्सिटी और युवाओं के बीच ज्यादा संवाद हो, ताकि नीतियों में नए और अलग विचार शामिल किए जा सकें। इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी: मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल के साथ भविष्य की जरूरतों के हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर काम करने को कहा। सुरक्षा और विदेश नीति: सुरक्षा और विदेश मामलों से जुड़े मंत्रालयों के लिए आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की। डेटा और AI: डेटा और AI का बेहतर इस्तेमाल करने पर जोर दिया। AI में मानवीय निगरानी और निर्णय को जरूरी बताया। रिसर्च और इनोवेशन: सभी क्षेत्रों, खासकर डिफेंस सेक्टर में रिसर्च और इनोवेशन बढ़ाने की बात कही। डिफेंस: रक्षा क्षेत्र में रिसर्च बढ़ाकर भारत को वैश्विक स्तर पर ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर दिया। मैरिटाइम सेक्टर: समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीति बनाने की जरूरत बताई। शिपबिल्डिंग: शिपबिल्डिंग को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा मिलने के बाद यह देखने को कहा कि इससे तय लक्ष्य पूरे हो रहे हैं या नहीं। पोर्ट्स: सिर्फ पोर्ट बनाने के बजाय ‘पोर्ट-लेड डेवलपमेंट’ पर फोकस करने की बात कही। मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट: मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और एक्सपोर्ट यूनिट्स को बेहतर कनेक्टिविटी देने पर जोर दिया। ——————————-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिकी वॉरशिप जॉर्ज वॉशिंगटन की अरब सागर में एंट्री:250 दिन से तैनात लिंकन की जगह ली; अब चीन के पास कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट नहीं

तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे रूट, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया:चंद्रपाल-बॉर्डर और द्रविड़ को पीछे छोड़ा; पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

इमरान खान को आज रात हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी:इस्लामाबाद के अस्पताल में सिक्योरिटी बढ़ी; सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिन में जेल से शिफ्ट करने को कहा था

भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टल सकता है:BCB प्रेसिडेंट बोले- दोनों बोर्ड में बातचीत जारी; पहले सीरीज अनाउंस की थी

महिंद्रा XEV 9S का नया 6-सीटर कैप्टन सीट मॉडल लॉन्च:फुल चार्ज पर 679km की रेंज और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स, शुरुआती कीमत ₹26 लाख

पंजाब पुलिस ने शादी समारोह से दुल्हन का पिता उठाया:कहा- चोरी केस में वांटेड; परिजन बोले- सड़क पर घसीटा, बिना वर्दी वालों ने पीटा

Leave a Comment