इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पीएम मोदी वर्ल्ड लीडर्स के साथ करेंगे डिनर:मेन्यू में यूपी के गलौटी कबाब, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी और राजस्थान की कचौड़ी शामिल

On: September 12, 2026 1:27 AM
Follow Us:

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS लीडर्स समिट होगा। यह आयोजन भारत मंडपम में किया जाएगा। कल पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग समेत कई वर्ल्ड लीडर्स को होस्ट करेंगे। डिनर के मेन्यू में यूपी के गलौटी कबाब, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी और राजस्थान की कचौड़ी शामिल हैं। वहीं, लग्ज़री होटलों में मेहमानों के स्वागत की तैयारी कई हफ्तों से चल रही है। इसमें क्षेत्रीय भारतीय खान-पान, खास मेन्यू, पारंपरिक उपहार और कस्टमाइज्ड व्यक्तिगत सुविधाएं शामिल हैं। ITC मौर्या में रूस के राष्ट्रपति पुतिन और ताज पैलेस में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ठहरने की उम्मीद है। वहीं, UAE के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल द लीला पैलेस और मिस्र का प्रतिनिधिमंडल शेरेटन नई दिल्ली में ठहरेगा। समिट से होटलों में मांग बढ़ी समिट के बीच राजधानी के लग्जरी होटलों में कमरों की मांग तेजी से बढ़ी है। कई प्रमुख होटलों में समिट की तारीखों के आसपास कमरे बहुत कम बचे हैं या उपलब्ध नहीं हैं। प्रतिनिधिमंडलों, सुरक्षा कर्मियों, मीडिया और दूसरे अधिकारियों की मांग के कारण कमरों के किराए में भी तेज बढ़ोतरी हुई है। समिट के दौरान द ललित के 460 कमरों में करीब 90% कमरे भरे होंगे। होटल का औसत दैनिक किराया सामान्य से 30 से 40% ज्यादा रहेगा। द लीला पैलेस के मेन्यू में दाल मखनी, बिरयानी, दिल्ली स्टाइल चाट और भारतीय फलों के साथ सत्तू, बाजरा व रागी डोसा जैसे मिलेट व्यंजन शामिल हैं। यहाँ मिलेट्स कुकीज, ग्रेनोला बार और खास गुलाब, केसर व इलायची से बना खाने योग्य कमल भी परोसा जा रहा है। द ललित और ताज महल होटल में भी खास मेन्यू ताज महल होटल ने देश भर के मशहूर स्नैक्स पेश कर रहा है। इसमें कश्मीर के मसालेदार अखरोट, पुरानी दिल्ली का मैदा काजू, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी, राजस्थान की मिनी कचौड़ी, बंगाल की कूचो निमकी और तमिलनाडु का मुरुक्कू शामिल हैं। द ललित में गलौटी कबाब, तंदूरी रोटियां और दक्षिण भारतीय डोसा व अप्पम के साथ बाजरा-ज्वार के मिलेट व्यंजन मिल रहे हैं। यहां मिलेट्स कुकीज, ग्रेनोला बार और खास गुलाब, केसर व इलायची से बना खाने योग्य कमल भी परोसा जा रहा है। डिनर डिप्लोमेसी के की अहमियत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जैसे बड़े आयोजनों में ‘डिनर डिप्लोमेसी’ का मतलब होता है औपचारिक बैठकों और सख्त प्रोटोकॉल से हटकर, रात के खाने की मेज पर अनौपचारिक बातचीत करना। एक साथ खाना खाते हुए नेताओं के बीच का माहौल सहज हो जाता है, जिससे तनाव कम करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और विवादित मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने में आसानी होती है। कई बार जो मुश्किल समझौते बंद कमरों की औपचारिक चर्चा में नहीं सुलझ पाते, उनकी जमीन ऐसे ही डिनर के दौरान अनौपचारिक बातचीत से तैयार होती है। भारत मंडपम में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के स्टॉल ब्रिक्स सम्मेलन में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें देश भर के 70 अनोखे कला और हथकरघा उत्पाद दिखाए गए हैं। यह प्रदर्शनी 770 जिलों के 1,200 से अधिक अनोखे उत्पादों को दुनिया के सामने लाने की मुहिम का हिस्सा है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… कार डिप्लोमेसी, मोदी-पुतिन फिर कार में बैठे:12 दिनों में दूसरी बार; 2014 से मोदी 11 वर्ल्ड लीडर्स के साथ गाड़ी में बैठ चुके दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद एक तस्वीर ने फिर ध्यान खींचा। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुजरात तट के पास दो मर्चेंट जहाजों में टक्कर:कोस्ट गार्ड ने 21 लोगों का रेस्क्यू किया; 3 लोग अभी भी जहाज में मौजूद

हाफिज सईद के नाम 2 महीने में दूसरा गैर-जमानती वारंट:NIA कोर्ट का आरोप- आतंकवादियों को हथियार और फंड दिया; पहलगाम हमले का भी वांटेड

एस्टरहाइजेन का पहला वनडे शतक, यानसन ने 4 विकेट लिए:साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रन से हराया, सीरीज 2-0 से जीती

भास्कर अपडेट्स:पुणे में गणेशोत्सव पर शराब बैन का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, फटकार के बाद प्रतिबंध 10 से घटाकर 2 दिन हुआ

तीसरा टेस्ट- पाकिस्तान पर पारी से हार का खतरा:52 रन पर 2 विकेट गंवाए; अब भी इंग्लैंड से 268 रन पीछे

विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दी:तमिलनाडु-पुडुचेरी में रजिस्टर्ड पार्टी, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न पक्का हुआ; विजय बोले- यह चमत्कार है

Leave a Comment