इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

PM मोदी 11-12 दिसंबर को कनाडा जाएंगे:11-12 दिसंबर को मार्क कार्नी से मिलेंगे, व्यापार-ऊर्जा समेत 5 क्षेत्रों में सहयोग पर होगी बात

On: October 16, 2026 10:05 AM
Follow Us:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 दिसंबर को कनाडा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत होगी। भारत-कनाडा व्यापार समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर होने की संभावना भी है। भारत और कनाडा 2030 तक आपसी कारोबार को बढ़ाकर सालाना 7 लाख करोड़ रुपए करना चाहते हैं। अभी दोनों देशों के बीच करीब 3 लाख करोड़ रूपए का व्यापार होता है। पीएम मोदी का दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब कनाडा और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की स्थिती है। ट्रम्प के टैरिफ दबाव के बीच कनाडा नए बाजार तलाश रहा है। PM मोदी ने पीएम कार्नी से फोन पर बात की प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई। मोदी ने इसे अच्छी बातचीत बताया। दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर सहमति जताई। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दोनों नेता चाहते हैं कि भारत और कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जल्द पूरी हो। बातचीत में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के हालात पर भी चर्चा हुई। कार्नी ने रूस-यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की कोशिशों के लिए मोदी की तारीफ भी की। 2023 में निज्जर की हत्या के बाद रिश्ते बिगड़े थे भारत और कनाडा के रिश्तों में 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया था। इसके बाद दोनों देशों के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए। लेकिन मार्क कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से रिश्ते सुधारने की कोशिशें तेज हुई हैं। पिछले साल नवंबर में भारत दौरे के दौरान कार्नी ने भारत को भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार बताया था। दिसंबर में पीएम का 3 देशों के दौरे का कार्यक्रम रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी दिसंबर में कनाडा के अलावा अमेरिका और बेल्जियम भी जा सकते हैं। इन दौरों में व्यापार और दूसरे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। 11-12 दिसंबर: कनाडा – मोदी टोरंटो और ओटावा जाएंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत होगी। 13-15 दिसंबर: अमेरिका – फ्लोरिडा में G20 समिट में शामिल होने का कार्यक्रम है। 16-17 दिसंबर: बेल्जियम – ब्रसेल्स में भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते पर चर्चा हो सकती है। कनाडा दौरे की तारीख की पुष्टि हो चुकी है। अमेरिका और बेल्जियम के कार्यक्रमों की तारीखों की आधिकारिक घोषणा होना बाकि है। ——————– ये खबर भी पढ़ें…. भारत पर 100% टैरिफ लगेगा या नहीं,10 दिन में फैसला: ट्रम्प तय करेंगे रूसी तेल खरीदने वाले किन देशों पर प्रतिबंध अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत पर 100% टैरिफ लगाने को लेकर करीब 10 दिन में फैसला ले सकते हैं। यह बात अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में कही। गोर ने कहा कि भारत को प्रतिबंधों से छूट मिलेगी या नहीं, यह भी ट्रम्प ही तय करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह में अंग्रेजी शराब की अवैध फैक्ट्री का खुलासा:60 लाख की शराब और उपकरण जब्त, दो मंजिला मकान में चल रहा था कारोबार

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले दिन ₹125 करोड़ कमाए:वर्ल्डवाइड ओपनिंग में ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड तोड़ा; विदेशों में ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ा

इमरान खान को भारत छोड़ने कहा, किरण राव-सबा आजाद भड़कीं:गजेंद्र चौहान बोले- ये देशद्रोही, 24 घंटे में निकालो; फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे इमरान

दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष को हिरासत में लिया:कार्यकर्ताओं पर हमले में FIR की मांग को लेकर प्रदर्शन; दो दिन पहले राहुल ने ये मुद्दा उठाया

करेंट अफेयर्स 15 अक्टूबर:एल मुरुगन ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दिया, शुभमन गिल और शेफाली शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनें

PM मोदी लद्दाख में ₹3350 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू करेंगे:नया एयरपोर्ट टर्मिनल, 298km रोड और देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क का उद्घाटन करेंगे

Leave a Comment