इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

राहुल बोले- वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे:कांग्रेस का दावा- 1 नवंबर की रैली में 10 लाख लोग आएंगे; कारोबारियों ने इसे टालने की अपील की थी

On: October 25, 2026 10:33 AM
Follow Us:

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को X पर पोस्ट कर कहा कि हमारे वोट चुराए जा रहे हैं, और हम किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने लिखा- सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गई हैं। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली में छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और व्यापारियों को आना चाहिए। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी की रैली में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। वहीं, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने शनिवार को राहुल से INDIA ब्लॉक की रैली टालने की अपील की है। संगठन ने दिवाली फेस्टिवल सीजन में 10 हजार करोड़ रुपए के व्यापारिक नुकसान की चेतावनी दी है। राहुल ने कहा- BJP के साथियों का धन्यवाद राहुल ने कहा कि बीजेपी और उनके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इतने उत्साह से इस कार्यक्रम का प्रचार कर रहे हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। पिछले दिवाली सीजन लगभग ₹75,000 करोड़ बिक्री हुई रामलीला मैदान के 5 किमी के दायरे में चांदनी चौक और कनॉट प्लेस समेत 8 बड़े बाजार हैं। व्यापारी संगठन CAIT के मुताबिक, 2025 में इन बाजारों में दिवाली पर त्योहारी बिक्री 75,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन INDIA ब्लॉक के नेताओं ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन किए। कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। —————————- ये खबर भी पढ़ें… राहुल के विदेश दौरे पर सवाल,थरूर बोले-मैं ट्रैवल एजेंट नहीं:सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारियां होती हैं; भाजपा का दावा- वियतनाम गए राहुल राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘हम हिंदू हैं, हमारे यहां तलाक शब्द नहीं है’:पत्नी सुनीता के तलाक की अर्जी वापस लेने को लेकर गोविंदा ने दिया रिएक्शन

कोडरमा में लापता महिला का शव कुएं से मिला:दो दिन से थी लापता, घर से एक किमी दूर मिला शव, हत्या की आशंका

₹28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में एडवोकेट गिरफ्तार:₹2.60 करोड़ 400 बैंक खातों में ट्रांसफर किए; ED ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

गिरिडीह के पचंबा में बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर, युवक मरा:दुर्गा पूजा मनाने घर आया था, रिश्तेदार के यहां से लौटते वक्त हादसा

धनबाद में बजुर्ग को हाइवा ने कुचला; मौत:मूर्ति विसर्जन से लौटते समय हुआ हादसा, मुआवजे के लिए 3 घंटे रखा सड़क जाम

सोशल मीडिया से ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन फिर एक्टिव:हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- अभी और आराम चाहिए, खुद को ढाल रहा हूं

Leave a Comment