इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

राहुल गांधी से शादी की अफवाह पर भड़कीं कंगना रनोट:कहा- ये बेहद घटिया और शर्मनाक; राजनीति में महिलाओं के लिए गरिमा नहीं बची

On: May 4, 2026 5:48 PM
Follow Us:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनोट राहुल गांधी के साथ शादी की अफवाहों पर भड़क गईं। दरअसल, एक मीम पेज ने राहुल गांधी और कंगना रनौत के नाम से एक आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट शेयर की थी। इस पर कंगना ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया है। ‘राजनीति में महिलाओं के लिए गरिमा नहीं’ मीम पेज ने कंगना रनोट का एक कथित स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें दावा किया गया कि कंगना ने कहा है, ‘अगर राहुल गांधी भाजपा में शामिल होते हैं, तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं।’ कंगना ने इस फर्जी पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया उन्होंने लिखा कि यह फर्जी खबर बेहद घटिया है। कंगना ने अफसोस जताते हुए कहा कि राजनीति में भी अब महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं बची है। उन्होंने इस तरह का झूठ फैलाने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी इन हरकतों पर शर्म आनी चाहिए। कंगना ने साफ किया कि वह ऐसी किसी भी ओछी हरकत को नजरअंदाज नहीं करेंगी। ‘क्वीन 2’ की तैयारी में व्यस्त
राजनीति के साथ-साथ कंगना अपने अभिनय करियर पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। बताया जा रहा है कि कंगना के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए फिल्म के लिए तीन महीने का एक बहुत ही टाइट शेड्यूल तैयार किया गया है, ताकि वह अपने संसदीय क्षेत्र और एक्टिंग के बीच तालमेल बिठा सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NH-19 पर भीषण हादसा, स्कूली छात्रा समेत दो की मौत:घंघरी में ओवरटेक के दौरान कार और सवारी गाड़ी की टक्कर, सात घायल

16 कार्टून्स में 5 राज्यों के नतीजे:बंगाल में दीदीगीरी खत्म, TMC को झालमुड़ी से फूड पॉइजनिंग; तमिलनाडु में एक्टर विजय की ‘TVK’ हाउसफुल

NEET-छात्रा की पैंट काटी, छात्र के पजामे का नाड़ा तोड़ा:एग्‍जाम सेंटर पर कलावे काटे; सोशल मीडिया पर बवाल- बुर्के के साथ एंट्री कैसे

पलामू में NEET-UG परीक्षा में बड़ी लापरवाही:डेढ़ घंटे तक नहीं मिला प्रश्न पत्र, अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों ने साधी चुप्पी

बढ़ती उम्र पर बोले आर माधवन:किसी पर निर्भर होना मेरे लिए नरक जैसा; रिटायरमेंट के बाद की मुश्किलों के लिए बहुत कम लोग तैयार

बलूचों के हमलों से US-Pak माइनिंग प्रोजेक्ट संकट में:कीमत ₹64000 करोड़; 4 महीने पहले 500 लड़ाकों ने 58 लोगों की हत्या की थी

Leave a Comment