इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

सौरव गांगुली, पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी:2 लेटर मिले, लिखा- सबको खत्म कर देंगे; 6 महीने से आ रहे पत्र

On: August 10, 2026 11:25 PM
Follow Us:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। कुरियर से भेजे गए धमकी भरे पत्र में सौरव समेत उनकी पत्नी डोना गांगुली और उनके स्टाफ को जान से मारने की बात कही गई। गांगुली परिवार ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। CAB ऑफिस में लेटर भेजे; लिखा- खत्म कर देंगे पुलिस के अनुसार सोमवार को बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के दफ्तर में एक कूरियर पैकेट पहुंचा। इसमें अंग्रेजी में लिखे दो लेटर मिले। लेटर में बेहद आक्रामक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। गांगुली परिवार को इस तरह के पत्र पिछले 6 महीने से लगातार मिल रहे थे। शुरुआती दिनों में परिवार ने इन्हें किसी सिरफिरे फैन या निजी नाराजगी जताने वाले व्यक्ति की हरकत समझकर नजरअंदाज कर दिया था। 16 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला 2019 में BCCI अध्यक्ष बने थे गांगुली गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष हैं। 2019 में BCCI के अध्यक्ष बने थे। उन्हें 2022 में पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनकी जगह 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को नया चेयरमैन बनाया गया। ————————————— क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… खिलाड़ी की शिकायत पर पुडुचेरी कोच पर FIR; 8 महीने पुराना है विवाद, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज पुडुचेरी (CAP) के अंडर-19 कोच एस. वेंकटरमन पर FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई खिलाड़ी की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद हुई। पुडुचेरी के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को कोच के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। मामला 8 दिसंबर 2025 को CAP परिसर में हुए विवाद से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंडिया-फुकेट फ्लाइट हादसा, ऑटो पायलट डिस्कनेक्ट हुआ:3 बार हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, इंडिकेटर्स खराब हो गए थे; 300 फीट नीचे आया था विमान

खिलाड़ी की शिकायत पर पुडुचेरी कोच पर FIR:8 महीने पुराने विवाद में हमला करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

चीन बोला- भारत का अरुणाचल का मैप जारी करना गलत:कहा- इससे चीन का दावा नहीं बदलेगा; भारत ने 3 दिन पहले नक्शा जारी किया था

दिल्ली भाजपा का तिरंगा यात्रा अभियान शुरू:सांसदों व नेताओं ने संभाली कमान,15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील

दिल्ली मेट्रो में 9से 16 अगस्त तक लगेगी लंबी लाइनें:स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; CISF की जांच के चलते बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा का आप पर बड़ा हमला:कहा- 68 हजार करोड़ के फर्जी ई-वे बिल बने, 97 फीसदी टेंडर फाइलें ही गायब कर दीं

Leave a Comment