इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड से हारा भारत:पेनल्टी कॉर्नर पर गोल के मौके गंवाए, ऑस्ट्रेलिया से जीतना होगा

On: August 21, 2026 11:59 PM
Follow Us:

भारतीय महिला हॉकी टीम हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 का पहला मैच हार गई है। उसे वर्ल्ड नंबर-1 नीदरलैंड ने 2-0 के अंतर से हराया। इसी के साथ मेजबान टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस हार के बाद इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगला मैच जीतना जरूरी हो गया है। जोकि 23 अगस्त को रात 10:30 बजे से खेला जाएगा। नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में शुक्रवार को भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ रही थी। उसके बाद टीम वापसी नहीं कर सकी। मेजबान टीम से यिबी यानसन और फ्रेंडरिक माटला ने एक-एक गोल किए। तीसरे मिनट में यानसन का गोल, मेजबान आगे नीदरलैंड्स की महिला टीम ने तेज शुरुआत की। सर्कल के अंदर सुशीला के पैर पर गेंद लगने के बाद नीदरलैंड्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला। यिबी यानसन ने इस मौके को गोल में बदल दिया। यानसन ने जोरदार ड्रैगफ्लिक लगाई, जो पोस्ट डिफेंडर के पैरों के बीच से निकलकर गोल में चली गई। यह टूर्नामेंट में यानसन का 7वां गोल है और उनके सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए हैं। हाफ टाइम तक 0-1 से पीछे थी भारतीय टीम हाफ टाइम तक भारतीय टीम 0-1 से पीछे चल रही थी। हालांकि, टीम ने शुरुआती मिनट में गोल खाने के बाद नीदरलैंड्स के हमलों का मजबूती से सामना किया। बिचु देवी और सविता ने दोनों क्वार्टर में कुछ शानदार बचाव किए। 19वें मिनट में नीदरलैंड्स के 5 मीटर फाउल के कारण भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। दीपिका ने ड्रैगफ्लिक लगाई, लेकिन गेंद डिफेंडर के पैर से टकरा गई। भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। अगले प्रयास में गेंद नीदरलैंड्स की फर्स्ट रनर की स्टिक से लगकर बाहर चली गई। माटला ने गोलकर नीदरलैंड की बढ़त दोगुनी की 38वें मिनट में नीदरलैंड्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला। बाएं छोर से सर्कल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहीं सैंडर्स का शॉट भारतीय डिफेंडर के पैर से टकराया। पेनल्टी कॉर्नर पर फ्रेंडरिक माटला ने जोरदार ड्रैग फ्लिक लगाकर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दूसरा गोल दागा। तीसरे क्वार्टर के बाद स्कोर 2-0 रहा। नवनीत का शॉर्ट, गोलकीपर के हेलमेट पर लगा 59वें मिनट में भारतीय टीम ने गोल का अच्छा मौका मिलाया। नवनीत कौर ने सेंटर से पास लिया और जोरदार हिट लगाई, लेकिन नीदरलैंड्स की गोलकीपर विनेंदाल ने शानदार बचाव किया। गेंद विनेंदाल के हेलमेट से टकराकर बाहर चली गई। इस बचाव के दौरान विनेंदाल को चोट लगी। वे कुछ समय बाद उठकर दोबारा गोलकीपिंग करने लगी। इस तरह आखिरी क्वार्टर गोल रहित रहा। ———————————————–

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिविल-जज बनने के लिए 3 साल की प्रैक्टिस जरूरी नहीं:सुप्रीम कोर्ट ने नियम बदले; 2027 से सर्टिफिकेट, ट्रेनिंग और क्लर्कशिप भी करनी होगी

UN में चीफ गुटेरेस की जगह किसे मिलेगी:आज दूसरे दौर की वोटिंग, रेस में 8 दावेदार, कोस्टा रिका की ग्रिन्सपैन सबसे आगे

नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 का ऐलान, 48 नाम:यूपी से तीन, MP-राजस्थान और बिहार से दो-दो टीचर्स; 5 सितंबर को राष्ट्रपति पुरस्कार देंगी

अमेरिकी वॉरशिप जॉर्ज वॉशिंगटन की अरब सागर में एंट्री:250 दिन से तैनात लिंकन की जगह ली; अब चीन के पास कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट नहीं

तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे रूट, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया:चंद्रपाल-बॉर्डर और द्रविड़ को पीछे छोड़ा; पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

इमरान खान को आज रात हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी:इस्लामाबाद के अस्पताल में सिक्योरिटी बढ़ी; सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिन में जेल से शिफ्ट करने को कहा था

Leave a Comment