इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

वनडे ट्राई सीरीज-जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 99 रन से हराया:एर्विन-टेलर में 150 रन की साझेदारी, ब्रैड इवांस को 4 विकेट

On: October 18, 2026 10:07 AM
Follow Us:

जिम्बाब्वे ने UAE में चल रही वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 99 रन से हरा दिया। 93 रन बनाने वाले क्रेग एर्विन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने बैटिंग चुनी। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन बनाए। ब्रेंडन टेलर ने भी 81 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी कर जिम्बाब्वे की पारी संभाली। जवाब में बांग्लादेश 33.4 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्रैड इवांस ने 45 रन देकर 4 विकेट लिए। टेलर-एर्विन ने संभाली जिम्बाब्वे की पारी जिम्बाब्वे ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी चुनी। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने शुरुआती स्पेल में तीन विकेट लेकर जिम्बाब्वे को दबाव में डाल दिया। उन्होंने सात ओवर के अंदर ब्रायन बेनेट, बेन करन और तफाद्जवा त्सिगा को आउट किया। इसके बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 24 रन पर 3 विकेट हो गया। यहां से टेलर-एर्विन ने पारी संभाली। एर्विन शतक से 7 रन दूर रह गए। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 10 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए। सैफ हसन और शोरिफुल इस्लाम ने 2-2 विकेट लिए। तंजीद के आउट होते ही बिखरा बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने तेज शुरुआत की। तंजीद हसन तमीम ने 38 गेंदों पर 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। हालांकि, सौम्य सरकार 9 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजारबानी का शिकार हो गए। इसके बाद न्यूमैन न्यामहुरी ने 10वें ओवर में तंजीद को आउट कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई। ब्रैड इवांस ने मिडिल ऑर्डर को वापसी का मौका नहीं दिया। उन्होंने 45 रन देकर 4 विकेट लिए। ——————————————————— इंटरनेशनल क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर बारिश की वजह से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 रद्द हो गया है। इसी के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। भारत 4 साल बाद घर पर सीरीज नहीं जीत सका। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2022 में 5 मैचों की सीरीज 2-2 ड्रॉ कराई थी। पढ़ें पूरी खबर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र-मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने फॉर्म-6 में बदलाव का प्रस्ताव भेजा:कहा- ये न पूछा जाए कि पहली बार नाम जुड़वा रहे; लोग इससे डर रहे

छत पर खेल रहीं दो बच्चियां दूसरी मंजिल से गिरीं:कोडरमा तिलैया के इंद्रपुरी मोहल्ले में हादसा, नाजुक हालत में रांची किया गया रेफर

गिरिडीह में भाजपा के होर्डिंग पर बवाल:मनोज तिवारी को रोड शो की इजाजत नहीं, अब नगर निगम ने भेजा 25 हजार का नोटिस

मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में रणबीर कपूर शामिल हुए:पंडाल में हर्षदीप कौर के साथ गाया गाना ‘कबीरा’, देखें वीडियो

राजस्थान में ट्रैवलर एक्सप्रेसवे से नाले में गिरा, 8 मौतें:सभी MP के रहने वाले, खाटूश्याम मंदिर जा रहे थे; घायलों को खिड़की तोड़कर निकाला

झारखंड से पटना-दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में मारामारी:रांची वंदे भारत, जनशताब्दी-राजधानी में लंबी वेटिंग, दुर्गापूजा में कंफर्म टिकट का संकट

Leave a Comment