इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

छत पर खेल रहीं दो बच्चियां दूसरी मंजिल से गिरीं:कोडरमा तिलैया के इंद्रपुरी मोहल्ले में हादसा, नाजुक हालत में रांची किया गया रेफर

On: October 18, 2026 10:08 AM
Follow Us:

कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया स्थित इंद्रपुरी मोहल्ले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां घर की दूसरी मंजिल से गिरकर दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान 4 साल की टुकटुक और 6 साल की कल्याणी के रूप में हुई है। दोनों रोहित रविदास की बेटियां हैं। हादसे के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बच्चियों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मां और नानी गई थीं बाजार, छत पर खेल रही थीं बच्चियां दोनों बच्चियां दुर्गा पूजा की छुट्टियां मनाने अपनी मां के साथ झुमरी तिलैया आई थीं। वे इंद्रपुरी मोहल्ले में अपने नाना मुकेश रविदास के घर ठहरी थीं। शनिवार को उनकी मां और नानी खरीदारी करने बाजार गई थीं। इसी दौरान दोनों बच्चियां घर की छत पर मोहल्ले के दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थीं। बताया गया कि छत पर सुरक्षा के लिए घेराबंदी नहीं थी। खेलते समय दोनों बच्चियां संतुलन खो बैठीं और दूसरी मंजिल से सीधे नीचे पक्की सड़क पर गिर गईं। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। बच्चों का शोर सुनकर जुटे लोग, निजी अस्पताल में कराया भर्ती बच्चियों के नीचे गिरने के बाद आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चियों को उठाया और तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी परेशान हो गए। दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र-मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने फॉर्म-6 में बदलाव का प्रस्ताव भेजा:कहा- ये न पूछा जाए कि पहली बार नाम जुड़वा रहे; लोग इससे डर रहे

गिरिडीह में भाजपा के होर्डिंग पर बवाल:मनोज तिवारी को रोड शो की इजाजत नहीं, अब नगर निगम ने भेजा 25 हजार का नोटिस

मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में रणबीर कपूर शामिल हुए:पंडाल में हर्षदीप कौर के साथ गाया गाना ‘कबीरा’, देखें वीडियो

वनडे ट्राई सीरीज-जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 99 रन से हराया:एर्विन-टेलर में 150 रन की साझेदारी, ब्रैड इवांस को 4 विकेट

राजस्थान में ट्रैवलर एक्सप्रेसवे से नाले में गिरा, 8 मौतें:सभी MP के रहने वाले, खाटूश्याम मंदिर जा रहे थे; घायलों को खिड़की तोड़कर निकाला

झारखंड से पटना-दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में मारामारी:रांची वंदे भारत, जनशताब्दी-राजधानी में लंबी वेटिंग, दुर्गापूजा में कंफर्म टिकट का संकट

Leave a Comment