इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

3 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार:गिरिडीह पुलिस ने बाइक व नकदी बरामद की, शादी सीजन में सतर्कता की अपील

On: April 23, 2026 5:10 PM
Follow Us:

गिरिडीह पुलिस ने सरिया थाना क्षेत्र में हुई 3 लाख रुपए की चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और चोरी की रकम में से 15 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंचम्बा निवासी खुर्शीद अंसारी और मोहम्मद साबिर अंसारी के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की जानकारी सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम ने दी। एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि यह घटना 15 अप्रैल 2026 को हुई थी। बालेडीह निवासी मंजू देवी बैंक से 3 लाख रुपए निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रखकर घर लौट रही थीं। केसवारी बाजार में सामान खरीदने के दौरान अज्ञात चोरों ने डिक्की से पैसे उड़ा लिए थे। पीड़िता के घर में विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित था। खुर्शीद अंसारी पहले भी पांच बार जेल जा चुका है मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, खुर्शीद अंसारी पहले भी पांच बार जेल जा चुका है, जबकि मोहम्मद साबिर अंसारी दो बार जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सरिया, गिरिडीह और मधुपुर रेलवे स्टेशनों के आसपास घूमकर बाइक की डिक्की, बैग और जेब से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और फिर फरार हो जाते थे। फिलहाल, पुलिस शेष चोरी की रकम की बरामदगी के लिए छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, एसडीपीओ धनंजय राम ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विवाह का सीजन चल रहा है, ऐसे में लोग बैंक या घर से नकदी लेकर निकलते हैं। इसलिए विशेष सावधानी बरतें और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंसी, विधायक राज सिन्हा धरने पर बैठे:मरम्मत और पुनर्वास की मांग पर ग्रामीणों संग अनिश्चितकालीन धरना

पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने घर में लगाई आग:जमशेदपुर के गोलपाड़ी में लाखों का सामान राख, आरोपी फरार

हाईकोर्ट जज से बहस वाले वीडियो सर्कुलेट करने पर नोटिस:कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया से पूछा- सबसे पहले अपलोड किसने किया; जितने लिंक बचे उन्हें हटाएं

धनबाद के टण्डाबाड़ी बस्ती में फिर भू-धंसान, घरों में दरारें:सड़क फटी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं; कई परिवार घर छोड़ने को मजबूर

सुप्रीम कोर्ट बोला-जांच में ममता का दखल, लोकतंत्र को खतरा:देश में ऐसा होगा, सोचा नहीं था; ED जांच के दौरान फाइल लेकर चली गईं थीं

नाबालिग आदिवासी लड़की 7 माह की गर्भवती:शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

Leave a Comment