इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

नाबालिग आदिवासी लड़की 7 माह की गर्भवती:शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

On: April 22, 2026 5:09 PM
Follow Us:

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर किए गए इस शोषण के कारण लड़की 7 माह की गर्भवती हो गई है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान मिहिजाम थाना के झगड़ा गोड़ा गांव निवासी सचिन मुर्मू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सचिन मुर्मू ने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की मां ने थाना में दिया आवेदन जब पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने शादी से इनकार कर दिया और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद मिहिजाम थाना क्षेत्र की निवासी पीड़िता की मां ने मिहिजाम थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने कांड संख्या 21/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इस मामले पर थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि नाबालिग के साथ यौन शोषण का यह मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के टण्डाबाड़ी बस्ती में फिर भू-धंसान, घरों में दरारें:सड़क फटी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं; कई परिवार घर छोड़ने को मजबूर

सुप्रीम कोर्ट बोला-जांच में ममता का दखल, लोकतंत्र को खतरा:देश में ऐसा होगा, सोचा नहीं था; ED जांच के दौरान फाइल लेकर चली गईं थीं

दनुआ घाटी में कार 30 फीट गहरी खाई में गिरी:चालक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल; कार बरही से गया की ओर जा रही थी

पाकिस्तानी ऑलराउंडर नवाज ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाए गए:PCB ने जांच शुरू की; टी-20 वर्ल्डकप के दौरान लिए गए सैंपल में फेल

चतरा में 24 लाख की अफीम और डोडा जब्त:छापेमारी के दौरान दो तस्कर फरार, उनके घर से बरामद किए गए मादक पदार्थ

CSK के आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर:हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से बाकी मैच नहीं खेलेंगे, हैदराबाद के खिलाफ चोट लगी थी

Leave a Comment