इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पलामू में प्रज्ञा केंद्र संचालिका से दिनदहाड़े 3 लाख लूटे:बाइक सवार पति-पत्नी को रोका, फिर लूटा, विरोध करने पर मार दी गोली

On: April 13, 2026 4:26 PM
Follow Us:

पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटार में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली शमा प्रवीण और उनके पति को हथियार के बल पर रोककर लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया। ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 3 लाख रुपए नकद और एक लैपटॉप लूट लिया। घटना के दौरान अपराधियों ने 6 से 7 राउंड फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। विरोध करने पर महिला को गोली, पति को पीटा लूटपाट के दौरान जब शमा प्रवीण और उनके पति ने विरोध किया तो अपराधियों ने बेरहमी दिखाते हुए महिला के पैर में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, उनके पति को बंदूक के बट से पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला को एक गोली लगी है। उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस जांच में जुटी, संदिग्धों से पूछताछ जारी घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों अपराधी बाइक पर सवार थे। जिनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था। दूसरे ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर, एमएमसीएच में भर्ती घायल दंपति से मिलने सदर एसडीपीओ राजीव रंजन पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

माइथोलॉजिकल हॉरर कॉमेडी में नजर आएंगी यामी:‘नई नवेली’ की कहानी मॉडर्न है पर पौराणिक मान्यताओं से जुड़ी हैं जड़ें

चतरा में 1 करोड़ की अफीम-डोडा जब्त:तस्करों के घरों से आधार कार्ड बरामद, आरोपी फरार; 3 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

रणवीर सिंह ने क्या ध्रुव राठी को किया रोस्ट:धुरंधर की आलोचना पर पोस्टर के जरिए दिया जवाब; ससुर के साथ पहली बार एड में दिखे

PCB ने मुजरबानी को 2 साल के लिए बैन किया:कहा- उनमें प्रोफेशनलिज्म नहीं; जिम्बाब्वे के पेसर PSL छोड़कर IPL में खेले

हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी:मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम बोले- संगीत जगत का बड़ा नुकसान हुआ

दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल खुद पैरवी कर रहे:बोले- अदालत की टिप्पणियां ऐसी थीं, मानो मुझे भ्रष्ट ही मान लिया गया हो

Leave a Comment