इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

चतरा में 1 करोड़ की अफीम-डोडा जब्त:तस्करों के घरों से आधार कार्ड बरामद, आरोपी फरार; 3 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

On: April 14, 2026 4:29 PM
Follow Us:

चतरा पुलिस ने लावालौंग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ रुपये की अफीम और डोडा जब्त किया है। यह कार्रवाई एसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में की गई, जिसमें छह तस्करों के घरों से नशे का जखीरा बरामद हुआ। हालांकि तस्कर भागने में कामयाब रहे। पिछले तीन दिनों के भीतर लावालौंग क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें अफीम माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है। पुलिस ने तस्करों के घरों से उनके आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। गोपनीय सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया चतरा एसपी सुमित अग्रवाल को मिली एक गोपनीय सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया। सूचना थी कि रिमी पंचायत के खाखर गांव में आधा दर्जन तस्कर अपने घरों में भारी मात्रा में अफीम और डोडा जमा कर रहे हैं। तस्कर 13 अप्रैल को इस नशे को बाहरी व्यापारियों को बेचने की योजना बना रहे थे। इससे पहले कि वे अपने मंसूबों में कामयाब होते, सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खाखर गांव को चारों तरफ से घेर लिया। बोरे में भरकर रखी गई थी भारी मात्रा में अफीम और डोडा पुलिस ने अमारिक गंझु, मनोज गंझु, सरजू गंझु, मदन गंझु, विनोद गंझु और पिंटू गंझु के घरों में तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके घरों से बोरे में भरकर रखी गई भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से 8.7 किलोग्राम गीला अफीम, 370 किलोग्राम डोडा और 109 किलोग्राम पोस्ता दाना बरामद किया है। इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने नशा तो जब्त कर लिया है, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे। एसपी ने स्वीकार किया कि माफियाओं को पुलिस के आने की भनक लग जाती है, जिससे वे फरार हो जाते हैं। हालांकि, इस बार पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। तस्करों के घरों से उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले हैं, जिससे उनकी पहचान पूरी तरह पुख्ता हो गई है। अब पुलिस उनकी संपत्ति की कुर्की और गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

माइथोलॉजिकल हॉरर कॉमेडी में नजर आएंगी यामी:‘नई नवेली’ की कहानी मॉडर्न है पर पौराणिक मान्यताओं से जुड़ी हैं जड़ें

रणवीर सिंह ने क्या ध्रुव राठी को किया रोस्ट:धुरंधर की आलोचना पर पोस्टर के जरिए दिया जवाब; ससुर के साथ पहली बार एड में दिखे

PCB ने मुजरबानी को 2 साल के लिए बैन किया:कहा- उनमें प्रोफेशनलिज्म नहीं; जिम्बाब्वे के पेसर PSL छोड़कर IPL में खेले

हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी:मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम बोले- संगीत जगत का बड़ा नुकसान हुआ

दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल खुद पैरवी कर रहे:बोले- अदालत की टिप्पणियां ऐसी थीं, मानो मुझे भ्रष्ट ही मान लिया गया हो

महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत:मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर; वैन से टकराया सीमेंट मिक्सर ट्रक

Leave a Comment