इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

रांची में हुआ नियुक्ति-पत्र वितरण सामरोह:सीएम हेमंत सोरेन ने किया वितरण, 62 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षकों को मिला अवसर

On: April 21, 2026 5:08 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को 62 सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) और 237 महिला पर्यवेक्षिका को नियुक्ति पत्र सौंपा है। रांची के महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रोजेक्ट भवन सभागार में नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी अभियर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा यह केवल नियुक्ति पत्र वितरण नहीं है बल्कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को प्रभावित करने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि राज्य अलग होने के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सीडीपीओ की नियुक्ति हो पाई है और साथ में महिला सुपरवाइजर भी आज यहां नियुक्त हो रही हैं। राज्य के समग्र विकास में बड़ी संख्या में चाहे वह सरकारी पदों पर या फिर अनुबंध के माध्यम से अलग-अलग वर्गों में लोगों की नियुक्तियां होती है और सरकार के कार्यों को गति देने का काम किया जाता है। आज मुख्य रूप से महिलाओं के इर्द गिर्द होने वाले अलग-अलग विषयों को ध्यान में रखने के लिए इतने बड़े पैमाने पर महिलाओं की नियुक्ति हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के टण्डाबाड़ी बस्ती में फिर भू-धंसान, घरों में दरारें:सड़क फटी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं; कई परिवार घर छोड़ने को मजबूर

सुप्रीम कोर्ट बोला-जांच में ममता का दखल, लोकतंत्र को खतरा:देश में ऐसा होगा, सोचा नहीं था; ED जांच के दौरान फाइल लेकर चली गईं थीं

नाबालिग आदिवासी लड़की 7 माह की गर्भवती:शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

दनुआ घाटी में कार 30 फीट गहरी खाई में गिरी:चालक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल; कार बरही से गया की ओर जा रही थी

पाकिस्तानी ऑलराउंडर नवाज ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाए गए:PCB ने जांच शुरू की; टी-20 वर्ल्डकप के दौरान लिए गए सैंपल में फेल

चतरा में 24 लाख की अफीम और डोडा जब्त:छापेमारी के दौरान दो तस्कर फरार, उनके घर से बरामद किए गए मादक पदार्थ

Leave a Comment