इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

चतरा में 24 लाख की अफीम और डोडा जब्त:छापेमारी के दौरान दो तस्कर फरार, उनके घर से बरामद किए गए मादक पदार्थ

On: April 21, 2026 5:08 PM
Follow Us:

चतरा पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र से लगभग 24 लाख रुपए मूल्य की 2 किलो 329 ग्राम अफीम और 85 किलो 870 ग्राम डोडा जब्त किया। इसके साथ ही 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना भी बरामद किया गया। हालांकि, छापेमारी के दौरान दोनों तस्कर फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला में जतन गंझु और बालेश्वर गंझु नामक दो तस्करों ने अपने घरों में अवैध अफीम और डोडा का बड़ा जखीरा छिपा रखा था। बाराटुंगरी टोला में तस्करों के घरों पर छापेमारी सूचना मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार और सशस्त्र बल के जवानों की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने गोपनीयता बरतते हुए बाराटुंगरी टोला में तस्करों के घरों पर छापेमारी की। एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि पुलिस की आहट पाते ही तस्कर मौके का फायदा उठाकर घने जंगलों की ओर भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के टण्डाबाड़ी बस्ती में फिर भू-धंसान, घरों में दरारें:सड़क फटी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं; कई परिवार घर छोड़ने को मजबूर

सुप्रीम कोर्ट बोला-जांच में ममता का दखल, लोकतंत्र को खतरा:देश में ऐसा होगा, सोचा नहीं था; ED जांच के दौरान फाइल लेकर चली गईं थीं

नाबालिग आदिवासी लड़की 7 माह की गर्भवती:शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

दनुआ घाटी में कार 30 फीट गहरी खाई में गिरी:चालक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल; कार बरही से गया की ओर जा रही थी

पाकिस्तानी ऑलराउंडर नवाज ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाए गए:PCB ने जांच शुरू की; टी-20 वर्ल्डकप के दौरान लिए गए सैंपल में फेल

CSK के आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर:हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से बाकी मैच नहीं खेलेंगे, हैदराबाद के खिलाफ चोट लगी थी

Leave a Comment