इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने घर में लगाई आग:जमशेदपुर के गोलपाड़ी में लाखों का सामान राख, आरोपी फरार

On: April 23, 2026 5:10 PM
Follow Us:

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित गोलपाड़ी में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने घर में आग लगा दी। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। आरोपी की पहचान गोलपाड़ी निवासी राजा प्रसाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के घरों को चपेट में आने से बचाया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी राजा प्रसाद अक्सर नशे की हालत में अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। गुरुवार सुबह भी ऐसे ही एक विवाद के दौरान उसने यह कदम उठाया। आग लगाने के बाद वह मौके से फरार हो गया। इस आगजनी में घर का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण कागजात सहित सारा सामान नष्ट हो गया है। परसुडीह पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी राजा प्रसाद की तलाश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंसी, विधायक राज सिन्हा धरने पर बैठे:मरम्मत और पुनर्वास की मांग पर ग्रामीणों संग अनिश्चितकालीन धरना

हाईकोर्ट जज से बहस वाले वीडियो सर्कुलेट करने पर नोटिस:कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया से पूछा- सबसे पहले अपलोड किसने किया; जितने लिंक बचे उन्हें हटाएं

3 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार:गिरिडीह पुलिस ने बाइक व नकदी बरामद की, शादी सीजन में सतर्कता की अपील

धनबाद के टण्डाबाड़ी बस्ती में फिर भू-धंसान, घरों में दरारें:सड़क फटी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं; कई परिवार घर छोड़ने को मजबूर

सुप्रीम कोर्ट बोला-जांच में ममता का दखल, लोकतंत्र को खतरा:देश में ऐसा होगा, सोचा नहीं था; ED जांच के दौरान फाइल लेकर चली गईं थीं

नाबालिग आदिवासी लड़की 7 माह की गर्भवती:शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

Leave a Comment