इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

हजारीबाग में भाई-बहन मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:रेप के विरोध पर बच्ची को मारा, साक्ष्य छुपाने के लिए की मासूम की हत्या

On: June 3, 2026 7:25 PM
Follow Us:

हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में दो भाई-बहन के अपहरण और हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी संजीत कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है, जो ओला शोरूम में कार्यरत था। वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और एक प्लास्टिक का बोरा भी बरामद किया गया है। हजारीबाग एसपी अमन कुमार के अनुसार, आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर उसने उसका गला घोंटकर और पानी में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने शहर से भागने के क्रम में दबोचा साक्ष्य छुपाने के लिए उसने बच्ची के मासूम भाई की भी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक की बोरी में डालकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को शहर से भागने के क्रम में दबोच लिया। यह घटना 30 मई को सामने आई, जब ओला शोरूम के पास से 11 वर्षीय बच्ची और उसके 3 वर्षीय भाई के लापता होने की शिकायत उनके पिता मो. आमिर ने दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटकमदाग थाना में कांड संख्या 90/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि आरोपी संजीत पासवान दोनों बच्चों को अपनी स्कूटी पर ले गया था। दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर स्कूटी से ले गया था 31 मई को कोरा थाना क्षेत्र के सिन्दुर स्थित श्मशान घाट से 11 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। इसके बाद सघन तलाशी अभियान चलाकर श्मशान घाट से लगभग 500 मीटर दूर एक कुएं से 3 वर्षीय भाई का शव भी मिला। दोनों शवों का मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। गिरफ्तार आरोपी संजीत पासवान ने पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि मृतका पिछले दो महीनों से ओला शोरूम के पास आती-जाती थी, जिससे उसकी पहचान हो गई थी। 27 मई को वह दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर अपनी स्कूटी पर सिन्दुर श्मशान घाट ले गया था और वहीं उनकी हत्या कर दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजधानी में अवैध निर्माणों पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश:एलजी संधू की एमसीडी कमिश्नर के साथ हाई-लेवल मीटिंग; सीएसआर से बदलेंगे पार्क

देवघर में युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली; बरियारबांधी में दिनदहाड़े हुई वारदात, घायल की हालत स्थिर

पाकुड़ के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का निधन:81 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से हुआ देहांत, दो बार रह चुके थे MLA

सूर्यवंशी इफेक्ट- इंडिया-ए की ट्राई सीरीज लाइव टेलीकास्ट होगी:फाइनल समेत 7 वनडे मैच खेले जाएंगे; मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा

CBSE चेयरमैन और सचिव का तबादला:केंद्र सरकार का ऑन-स्‍क्रीन मार्किंग विवाद के चलते फैसला, जांच के लिए कमेटी भी बनाई

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका:शरीर पर मिले चोट के निशान, प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम देने का शक

Leave a Comment