इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका:शरीर पर मिले चोट के निशान, प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम देने का शक

On: June 2, 2026 7:25 PM
Follow Us:

गुमला जिले के बृंदा पंचायत के कोयनारा टोंगरीटोली में 22 वर्षीय युवक गौरव सिंह का शव एक केला बगीचे में पेड़ से लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। ग्रामीणों ने बृंदा पंचायत की मुखिया सत्यवती देवी को घटना की जानकारी दी। मुखिया ने तत्काल उर्मी पिकेट प्रभारी अम्पा हेंब्रम को सूचित किया। सूचना मिलते ही अम्पा हेंब्रम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचीं और पालकोट थाना पुलिस को भी बुलाया गया। दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है। दो साथियों को बाइक लेकर घर जाने को कहा था परिजन डब्लू सिंह के अनुसार, गौरव सिंह सोमवार को अपने दो साथियों के साथ मेला देखने गया था। वापसी के दौरान उसने अपने साथियों से कहा कि उसे एक लड़की का फोन आया है और वह उससे बात करते हुए घर आएगा। इसके बाद उसने दोनों साथियों को बाइक लेकर घर जाने को कहा था। मोबाइल फोन भी गायब मिला साथी घर लौट आए, लेकिन गौरव रातभर में घर नहीं पहुंचा। मंगलवार को उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल पर खेत में घसीटने और मारपीट होने के संकेत भी मिले हैं। मृतक की शर्ट आधी खुली हुई थी और उसका मोबाइल फोन भी गायब बताया जा रहा है। शरीर पर खून और चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। ग्रामीणों और परिजनों का मानना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। उनका कहना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को रस्सी से पेड़ पर लटकाया गया है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CBSE चेयरमैन और सचिव का तबादला:केंद्र सरकार का ऑन-स्‍क्रीन मार्किंग विवाद के चलते फैसला, जांच के लिए कमेटी भी बनाई

दिल्ली में मानसून से पहले एक्शन में कमिश्नर:किशनगंज अंडरब्रिज और नालों का किया निरीक्षण; सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांची

दिल्ली में परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन:बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करें; गोली मारकर की थी हत्या

ICC ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता को सस्पेंड किया:खिलाड़ियों पर असर नहीं होगा, काउंसिल की फंडिंग से खेलेंगे टूर्नामेंट

डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी गुजरात पहुंची:अंबानी परिवार की मेहमान बनीं, जामनगर में रिलायंस के वनतारा में रुकेंगी

पलामू में मुजाहिद अंसारी हत्याकांड का खुलासा:दोस्त ने एक साल पहले हुए झगड़े का लिया बदला, जंगल में की थी हत्या; दो गिरफ्तार

Leave a Comment