इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पाकुड़ के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का निधन:81 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से हुआ देहांत, दो बार रह चुके थे MLA

On: June 3, 2026 7:25 PM
Follow Us:

पाकुड़ विधानसभा से दो बार विधायक रहे बेनी प्रसाद गुप्ता का बुधवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका देहांत हृदय गति रुकने से हुआ। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वो तीन दिन पहले इलाज के लिए रांची गए थे और बुधवार सुबह ही अपने घर लौटे थे। दोपहर में उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। उनके पार्थिव शरीर को सदर अस्पताल से उनके निजी आवास लाया गया। आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं, आम लोगों और विशिष्ट व्यक्तियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। कई लोगों ने उनके निधन को पाकुड़ की राजनीति के एक युग का अंत बताया। बेनी प्रसाद गुप्ता का निजी आवास रेलवे फाटक के पास था। वे युवावस्था से ही समाज सेवा से जुड़े थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ काम किया और भारतीय जनसंघ के स्थापना काल से ही सक्रिय सदस्य रहे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठन के बाद भी उन्होंने पार्टी में सक्रिय योगदान दिया। 1990 में पहली बार पाकुड़ विधानसभा से जीत दर्ज की थी झारखंड राज्य बनने से पहले, बिहार में भाजपा ने उन्हें 1990 में पाकुड़ विधानसभा से विधायक उम्मीदवार बनाया था। बेनी प्रसाद गुप्ता ने 1990 में पहली बार पाकुड़ विधानसभा से जीत दर्ज की। 1995 के चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया और वे लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए। हालांकि, तीसरी बार वे कांग्रेस के आलमगीर आलम से चुनाव हार गए। इसके बाद वे किसी भी चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाए। इस दौरान, उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा का दामन भी थामा और लगभग एक वर्ष तक उसके साथ रहे। बाद में वे पुनः भाजपा में लौट आए। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें फिर से विधायक का टिकट दिया था, लेकिन वे जीत नहीं सके। बेनी प्रसाद गुप्ता लगातार सामाजिक और राजनीतिक भूमिका में सक्रिय रहते थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजधानी में अवैध निर्माणों पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश:एलजी संधू की एमसीडी कमिश्नर के साथ हाई-लेवल मीटिंग; सीएसआर से बदलेंगे पार्क

हजारीबाग में भाई-बहन मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:रेप के विरोध पर बच्ची को मारा, साक्ष्य छुपाने के लिए की मासूम की हत्या

देवघर में युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली; बरियारबांधी में दिनदहाड़े हुई वारदात, घायल की हालत स्थिर

सूर्यवंशी इफेक्ट- इंडिया-ए की ट्राई सीरीज लाइव टेलीकास्ट होगी:फाइनल समेत 7 वनडे मैच खेले जाएंगे; मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा

CBSE चेयरमैन और सचिव का तबादला:केंद्र सरकार का ऑन-स्‍क्रीन मार्किंग विवाद के चलते फैसला, जांच के लिए कमेटी भी बनाई

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका:शरीर पर मिले चोट के निशान, प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम देने का शक

Leave a Comment