इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

संसदीय समिति से मिले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष:विजेन्द्र गुप्ता बोले- बार-बार चुनाव से बढ़ता है खर्च, विकास कार्य होते हैं प्रभावित

On: July 1, 2026 8:49 PM
Follow Us:

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बुधवार को संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 और संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024 पर गठित संसदीय संयुक्त समिति (जेपीसी) के सदस्यों से विधानसभा परिसर में मुलाकात कर ‘एक राष्ट्र- एक चुनाव’ प्रस्ताव पर अपने सुझाव साझा किए। समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अध्ययन दौरे के तहत दिल्ली विधानसभा पहुंचा।यह दौरा देशभर में ‘एक राष्ट्र- एक चुनाव’ के प्रस्तावित ढांचे पर चल रहे परामर्श अभियान का हिस्सा है। समिति इस व्यवस्था से जुड़े संवैधानिक, विधिक, प्रशासनिक और निर्वाचन संबंधी पहलुओं का अध्ययन कर रही है। इसके लिए विभिन्न राज्य सरकारों, संवैधानिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों और अन्य हितधारकों से सुझाव लिए जा रहे हैं। अध्ययन के बाद समिति अपनी अनुशंसाएं संसद को सौंपेगी। बार-बार चुनाव से सरकारी खजाने पर पड़ रहा बोझ : विधानसभा अध्यक्ष बैठक के दौरान विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता के शुरुआती वर्षों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाते थे, लेकिन समय के साथ राजनीतिक परिस्थितियों और विधानसभाओं के समयपूर्व विघटन के कारण चुनावी चक्र अलग-अलग हो गए। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से सरकारी खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ता है और प्रशासनिक संसाधनों का भी व्यापक उपयोग होता है। इसके अलावा, बार-बार लागू होने वाली आदर्श आचार संहिता के कारण विकास परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार प्रभावित होती है। विधानसभा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि यदि देश में एक साथ चुनाव की व्यवस्था लागू करनी है तो इसके लिए सभी राजनीतिक दलों के बीच व्यापक सहमति बनाना आवश्यक होगा। साथ ही, ऐसी व्यवस्था को प्रभावी और टिकाऊ बनाने के लिए मजबूत संवैधानिक सुरक्षा उपाय और स्पष्ट कानूनी प्रावधान भी सुनिश्चित किए जाने चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी:संसदीय समिति प्रावधान हटाने के पक्ष में नहीं; मानसून सत्र में बिल दोबारा आ सकता है

गौरव-आकांक्षा के तलाक पर बोले अनुज सचदेवा:गौरव को नहीं पता था आकांक्षा नेशनल टीवी पर निजी जिंदगी का खुलासा करेंगी

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ग्रीन ड्राइव पोर्टल:सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ, एक पेड़ मां के नाम अभियान को मिलेगा डिजिटल प्लेटफॉर्म

‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई 100 करोड़ पार:अक्षय की फिल्म ने 4 दिन में किया 106 करोड़ का कलेक्शन; भारत में कमाए 72 करोड़

शिमला में कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह:संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठाए सवाल; रिज पर लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर 11वें दिन प्रदर्शन:भूख हड़ताल कर रहे वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, पुलिस पर समर्थकों को रोकने के आरोप

Leave a Comment