इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ग्रीन ड्राइव पोर्टल:सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ, एक पेड़ मां के नाम अभियान को मिलेगा डिजिटल प्लेटफॉर्म

On: July 1, 2026 8:49 PM
Follow Us:

दिल्ली सरकार ने राजधानी में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए ग्रीन ड्राइव पोर्टल लॉन्च किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के कार्यक्रम में इस डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल रिज वन पुनरुद्धार कार्यक्रम–एक पेड़ मां के नाम अभियान का प्रमुख डिजिटल मंच होगा। सीएम ने कहा दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने सभी दिल्लीवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि ‘रिज वन पुनरुद्धार कार्यक्रम’ का औपचारिक शुभारंभ इसी माह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। लोगों ने लिया ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने का संकल्प कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद दिल्ली ग्रीन वॉरियर्स और स्वयंसेवकों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण से जोड़ने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल 70 लाख पौधे लगाना नहीं, बल्कि हर नागरिक को हरित दिल्ली के निर्माण में भागीदार बनाना है। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में चिन्हित पौधारोपण स्थलों का विवरण उपलब्ध कराया गया है, जिससे नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार वृक्षारोपण के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे। पर्यावरण संरक्षण को तकनीक से जोड़ना महत्वपूर्ण पहल : सिरसा सिरसा ने कहा यह पोर्टल पर्यावरण संरक्षण को तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे नागरिकों, स्कूलों, आरडब्ल्यूए, कार्यालयों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी बढ़ेगी और पौधारोपण अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा। ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ की प्रमुख सुविधाएं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी:संसदीय समिति प्रावधान हटाने के पक्ष में नहीं; मानसून सत्र में बिल दोबारा आ सकता है

संसदीय समिति से मिले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष:विजेन्द्र गुप्ता बोले- बार-बार चुनाव से बढ़ता है खर्च, विकास कार्य होते हैं प्रभावित

गौरव-आकांक्षा के तलाक पर बोले अनुज सचदेवा:गौरव को नहीं पता था आकांक्षा नेशनल टीवी पर निजी जिंदगी का खुलासा करेंगी

‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई 100 करोड़ पार:अक्षय की फिल्म ने 4 दिन में किया 106 करोड़ का कलेक्शन; भारत में कमाए 72 करोड़

शिमला में कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह:संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठाए सवाल; रिज पर लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर 11वें दिन प्रदर्शन:भूख हड़ताल कर रहे वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, पुलिस पर समर्थकों को रोकने के आरोप

Leave a Comment