इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

CDS बोले- ऑपरेशन सिंदूर भविष्य के युद्ध का टेम्प्लेट:जंग एकसाथ जमीन-समुद्र-आसमान में लड़ी जाएगी, जो इनको साध लेगा, वही जीतेगा

On: November 27, 2026 6:00 PM
Follow Us:

CDS एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ही भविष्य के युद्ध का टेम्प्लेट है। उसी तरह के युद्ध अब आगे लड़े जाएंगे, जिसमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स एक साथ, एक योजना पर, एक समय पर काम करेंगी। CDS ने दिल्ली में कहा कि अब युद्ध सिर्फ सीमा पर नहीं लड़ा जाएगा। युद्ध जमीन, आसमान, समुद्र, आकाश, संचार तंत्र और दिमाग सब जगह एक साथ लड़ा जाएगा। जो देश इन सबको एक साथ जोड़कर सबसे तेज चलेगा, वही जीतेगा। उन्होंने कहा कि अब अकेले हथियार किसी काम के नहीं हैं। जरूरत जुड़ी हुई व्यवस्था की है। एक सैटेलाइट निशाना देखेगा, दूसरा सिस्टम उसे पक्का करेगा, कम्युनिकेशन सिस्टम जानकारी देगा और जमीन पर, हवा में, समुद्र में या समुद्र के नीचे, कोई भी हथियार आखिर में वार करेगा। युद्ध का चेहरा क्यों बदल रहा है- CDS ने बताए 3 बड़े कारण 1. टेक्नोलॉजी ही युद्ध बदल रही है: युद्ध का चरित्र मुख्य रूप से बदलती टेक्नोलॉजी की वजह से बदल रहा है। टेक्नोलॉजी में बढ़त सिर्फ अस्थायी है, हमें लगातार सुधार करते रहना होगा। आज जो हथियार सबसे आधुनिक है, वो कल पुराना हो जाएगा। जो देश रोज नई टेक्नोलॉजी नहीं बनाएगा, वो पीछे रह जाएगा। 2. युद्ध और शांति की लाइन मिट गई है: युद्ध और शांति के बीच का फर्क धुंधला हो रहा है, हम लगातार टकराव की स्थिति में हैं। दुश्मन हम पर धीरे-धीरे, चालाकी से कॉग्निटिव वॉरफेयर (दिमागी युद्ध) थोप रहा है। ये युद्ध बिना गोली के चल रहा है, इसलिए हमें पता भी नहीं चलता कि हम युद्ध में हैं। 3. हमें किसी और का टेम्प्लेट नहीं चाहिए: हमें अपना टेम्प्लेट बनाना होगा, किसी के बताए हुए टेम्प्लेट को नहीं देखना है। मतलब- अमेरिका, चीन, रूस का तरीका भारत पर लागू नहीं होगा। भारत की जियोग्राफी, दुश्मन, बजट, खतरे सब अलग हैं। इसलिए भारत का अपना युद्ध का मॉडल होना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नवजात की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा:ऑक्सीजन पाइप नहीं देने का आरोप, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

रोहित फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान:हार्दिक की जगह लेंगे, 5 IPL खिताब जिताए, 11 सीजन संभाली टीम की कैप्टेंसी

गोड्डा में रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर हथियार संग फोटो-वीडियो पोस्ट करता था, दो देशी कट्टे और दो कारतूस जब्त

अमित शाह से मिले रणबीर और साई पल्लवी:गृह मंत्री ने रामायण टीम को ग्लोबल सक्सेस पर बधाई दी; ऑस्कर की रेस में फिल्म

पेरेंट्स बच्चों के X अकाउंट कंट्रोल कर सकेंगे:इस्तेमाल का समय तय कर सकेंगे; बालिग होते ही लिमिट खत्म होगी

सहवाग के छोटे बेटे वेदांत ने 7 विकेट झटके:कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली से खेल रहे; बड़े भाई आर्यवीर कर रहे कप्तानी

Leave a Comment