इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

रोहित फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान:हार्दिक की जगह लेंगे, 5 IPL खिताब जिताए, 11 सीजन संभाली टीम की कैप्टेंसी

On: November 27, 2026 6:00 PM
Follow Us:

रोहित शर्मा को फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। रोहित IPL 2027 में टीम की कमान संभालेंगे। वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। रोहित 11 सीजन तक मुंबई की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी लीडरशिप में टीम ने 5 IPL ट्रॉफी जीती। इसके अलावा 2013 में चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी अपने नाम किया था। 2024 से पहले उनकी जगह हार्दिक को कप्तान बनाया गया, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब वापस रोहित को कमान सौंपी गई है। रोहित ने तिलक को कप्तान बनाने का सुझाव दिया था रोहित के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले फ्रेंचाइजी ने उनसे बातचीत कर कप्तान बनने को कहा। इस पर रोहित ने तिलक वर्मा को कप्तान बनाने को सुझाव दिया था। हालांकि टीम के बार-बार रिक्वेस्ट पर रोहित इस डिसिजन पर राजी हो गए। 2013 में पहली बार कप्तानी, उसी में चैंपियन बनाया रोहित शर्मा को IPL 2013 के बीच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली थी। उस सीजन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग टीम की कमान संभाल रहे थे। शुरुआती 6 मैचों में मुंबई को 3 जीत मिली थीं। पोंटिंग का बल्ला भी नहीं चल रहा था। ऐसे में उन्होंने खुद को प्लेइंग-11 से बाहर रखने का फैसला किया और कप्तानी छोड़ दी। उस समय मुंबई की टीम में सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी थे, जो पहले कप्तानी कर चुके थे। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए 26 साल के रोहित शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी। रोहित ने 24 अप्रैल 2013 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहली बार मुंबई की कप्तानी की। टीम ने उसी सीजन IPL का खिताब जीत लिया। यह मुंबई इंडियंस का पहला IPL खिताब था। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई एक बार प्लेऑफ में पहुंची फ्रेंचाइजी ने 27 नवंबर 2023 को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़ा और फिर कप्तान बनाया। लेकिन पंड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा। ड्रेसिंग रूम में अनबन की स्थिति बनी और कुछ रिपोर्ट्स में गुटबाजी की बातें भी सामने आईं। हालांकि, इस पर टीम या मैनेजमेंट ने कुछ नहीं कहा। टीम की लगातार बदलती रणनीतियों का असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा। हार्दिक की कप्तानी में पिछले 3 सीजन में टीम सिर्फ एक बार प्लेऑफ में पहुंची। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 39 मैच खेले हैं, लेकिन 15 में ही जीत हासिल कर सकी। हार्दिक पंजाब गए, अर्शदीप ट्रेड के जरिए मुंबई में शामिल मुंबई ने पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड के जरिए भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया है। वे 18 करोड़ रुपए की फीस पर मुंबई से जुड़ेंगे। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में गए हैं। उनकी नई फीस 18 करोड़ रुपए तय की गई है, जो पहले 16.35 करोड़ रुपए थी। मुंबई ने कोचिंग स्टाफ बदला, पोलार्ड हेड कोच बने IPL 2027 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने पूरे कोचिंग स्टाफ बदल दिए। महेला जयवर्धने की जगह वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर किरोन पोलार्ड हेड कोच बने। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनाए गए हैं। इनके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है। मुंबई के पास 9 स्लॉट और 32.60 करोड़ रुपए मुंबई ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और मिचेल सैंटनर जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी के पास ऑक्शन में भरने के लिए 9 स्लॉट बाकी हैं। इनमें विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं। टीम के पर्स में 32.60 करोड़ रुपए बचे हैं। मुंबई की रिटेंशन लिस्ट अर्शदीप सिंह, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दूल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CDS बोले- ऑपरेशन सिंदूर भविष्य के युद्ध का टेम्प्लेट:जंग एकसाथ जमीन-समुद्र-आसमान में लड़ी जाएगी, जो इनको साध लेगा, वही जीतेगा

नवजात की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा:ऑक्सीजन पाइप नहीं देने का आरोप, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

गोड्डा में रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर हथियार संग फोटो-वीडियो पोस्ट करता था, दो देशी कट्टे और दो कारतूस जब्त

अमित शाह से मिले रणबीर और साई पल्लवी:गृह मंत्री ने रामायण टीम को ग्लोबल सक्सेस पर बधाई दी; ऑस्कर की रेस में फिल्म

पेरेंट्स बच्चों के X अकाउंट कंट्रोल कर सकेंगे:इस्तेमाल का समय तय कर सकेंगे; बालिग होते ही लिमिट खत्म होगी

सहवाग के छोटे बेटे वेदांत ने 7 विकेट झटके:कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली से खेल रहे; बड़े भाई आर्यवीर कर रहे कप्तानी

Leave a Comment