इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गोड्डा में रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर हथियार संग फोटो-वीडियो पोस्ट करता था, दो देशी कट्टे और दो कारतूस जब्त

On: November 27, 2026 6:00 PM
Follow Us:

गोड्‌डा के मोतिया ओपी क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़खानी और हथियार का भय दिखाकर रंगदारी मांगने के मामले में गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी रितेश कुमार यादव उर्फ रितेश कुमार को दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी देशी कट्टा के साथ मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था, ताकि इलाके में अपना दबदबा कायम कर सके। दरअसल, बीते 24 नवंबर को मोतिया ओपी अंतर्गत वरण देवबन्धा गांव में मवेशी चराने जा रही महिलाओं के साथ कुछ लोगों द्वारा छेड़खानी किए जाने का आरोप लगा था। इसी दौरान आरोपियों द्वारा रोहित कुमार मंडल से पैसे की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर देशी कट्टा के बट से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया गया था। घटना को लेकर पीड़ित रोहित कुमार मंडल के आवेदन पर रितेश कुमार यादव समेत पांच लोगों के विरुद्ध मोतिया ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह देशी कट्टा के साथ मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था, ताकि इलाके में अपना दबदबा कायम कर सके। इसी हथियार का भय दिखाकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना के दिन पीड़ित से पैसे की मांग की थी और विरोध करने पर हथियार के बट से मारपीट की थी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CDS बोले- ऑपरेशन सिंदूर भविष्य के युद्ध का टेम्प्लेट:जंग एकसाथ जमीन-समुद्र-आसमान में लड़ी जाएगी, जो इनको साध लेगा, वही जीतेगा

नवजात की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा:ऑक्सीजन पाइप नहीं देने का आरोप, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

रोहित फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान:हार्दिक की जगह लेंगे, 5 IPL खिताब जिताए, 11 सीजन संभाली टीम की कैप्टेंसी

अमित शाह से मिले रणबीर और साई पल्लवी:गृह मंत्री ने रामायण टीम को ग्लोबल सक्सेस पर बधाई दी; ऑस्कर की रेस में फिल्म

पेरेंट्स बच्चों के X अकाउंट कंट्रोल कर सकेंगे:इस्तेमाल का समय तय कर सकेंगे; बालिग होते ही लिमिट खत्म होगी

सहवाग के छोटे बेटे वेदांत ने 7 विकेट झटके:कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली से खेल रहे; बड़े भाई आर्यवीर कर रहे कप्तानी

Leave a Comment