इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

झारखंड में बढ़ रहा आजसू का जनाधार, चौपारण में सैकड़ों नए कार्यकर्ता जुड़े

On: August 30, 2025 11:17 PM
Follow Us:
ajsu

चौपारण (हजारीबाग़):
आजसू पार्टी का जनाधार चौपारण में लगातार मज़बूत होता जा रहा है। शनिवार को औलाद कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संगठन विस्तार कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आजसू परिवार में शामिल होने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी मनोज महतो और जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने की, जबकि संचालन जिला सचिव मोनू अख्तर ने किया।

इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा—
“आजसू ही वह पार्टी है, जो युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर देती है। ऐ वतन की रेत मुझे एड़ियां रगड़ने दे, मुझे यकीन है पानी यहीं से निकलेगा।”

युवाओं को और जोश से भरते हुए संजय मेहता ने शेर सुनाया—
“ना हमसफ़र से निकलेगा, ना हमनशीं से निकलेगा, हमारा कांटा हमसे ही निकलेगा।”

केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने घोषणा की कि जल्द ही चौपारण की सभी 26 पंचायतों में पार्टी कमेटियों का गठन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन ही पार्टी की असली ताकत है। “जब लोग एकजुट होकर काम करेंगे तभी चौपारण और पूरे झारखंड का विकास संभव होगा।”

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली और कई नए संयोजकों की भी घोषणा की गई। संगठन विस्तार के इस अभियान से आजसू पार्टी को चौपारण प्रखंड में नई ऊर्जा और मजबूती मिली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सूरत में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका…VIDEO:मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण का मामला उठाया:बोला- हम किसी धर्म-त्योहार के नहीं, शोर के खिलाफ; राज्य सरकार से गाइडलाइन मांगी

ईरान के आसमान में फिर UFO दिखने का दावा:1976 में भी दिखा था; पीछा करने वाले फाइटर जेट के सिस्टम फेल हो गए थे

मिजोरम में UCC लागू करने की मांग:BJP विधायक बोले- एक पत्नी वाला सिस्टम मिजो महिलाओं के लिए फायदेमंद, गैर-आदिवासियों से शादी पर सुरक्षा मिलेगी

रिजवान को PCB ने मीडिया से बात करने से रोका:सट्टेबाजी-जुए की जांच पर सफाई देना चाहते थे; दो बार मांगी अनुमति, दोनों बार इनकार

जोगेश्वरी के विसर्जन कुंड में फैला करंट, युवक की मौत:लालबाग इलाके में भी गणेश पंडाल के पास करंट से बच्ची-महिला की मौत हुई थी

Leave a Comment