इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

अकेले नदी साफ करने वाले बिट्टू को नीदरलैंड से जॉब-ऑफर:डच CEO बोले- हमारे साथ काम करो; इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी तारीफ की

On: September 6, 2026 12:47 AM
Follow Us:

अकेले नदी साफ कर डालने वाले मध्य प्रदेश के 20 साल के युवक सुरेंद्र सिंह चौधरी यानी ‘बिट्टू तबाही’ को नीदरलैंड की एक कंपनी के CEO ने जॉब ऑफर की है। डच कंपनी ‘द ओशन क्लीनअप’ के फाउंडर और CEO बॉयन स्लैट ने बिट्‌टू तबाही की तारीफ करने के साथ उन्हें अपनी संस्था में शामिल होने का न्योता दिया है। बॉयन स्लैट की संस्था समुद्रों और नदियों में मौजूद प्लास्टिक प्रदूषण को हटाने के लिए काम करती है। सुरेंद्र की मेहनत से प्रभावित होकर स्लैट ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बेहद संक्षिप्त लेकिन बड़ा प्रस्ताव दिया। उन्होंने लिखा- हमारे साथ काम करो। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी बिट्टू की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी, बदलाव तब शुरू होता है जब एक व्यक्ति किसी और के शुरू करने का इंतजार करना बंद कर देता है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पूर्व CDS बोले- पाकिस्तान, भारत के लिए बड़ा खतरा बनेगा:LAC पर भारत-चीन की राय एक नहीं, दोनों देश सीमा विवाद से आगे बढ़ें

दिल्ली में तेज बारिश के बीच एक्शन में आई सीएम:सद्भावना पार्क और सड़कों का किया औचक निरीक्षण, तत्काल जलभराव से निपटने के निर्देश

ग्वालियर से भोपाल आ रही बस में भीषण आग, VIDEO:25 यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान, बुजुर्ग को CPR देकर भर्ती कराया

केतन मर्डर केस में आरोपी सिया-चेतन का दोस्त गिरफ्तार:साजिश में शामिल होने का शक; मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर खाई में फेंका था

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद, BJP नेताओं के खिलाफ बेंगलुरु में FIR:उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मैदान में हवन-पूजन किया था

कोलकाता में छात्र का चंदन तिलक हटवाने वाला टीचर सस्पेंड:FIR दर्ज; वीडियो वायरल होने के बाद CM अधिकारी ने एक्शन लिया

Leave a Comment